प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार खाली लिफाफा वाले बयान को लेकर प्रधानमंत्री को टारगेट कर रही है वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी का भी पलटवार करने में पीछे नहीं है, वहीं प्रियंका गांधी के लिफाफा वाले बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए राजस्थान प्रदेश बीजेपी ने चुनाव आयोग में दर्ज शिकायत में प्रियंका पर खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और झूठा फैलाने का आरोप लगाया है।
वहीं जबलपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का कहना है, 'जिसने मंदिर में फूल नहीं चढ़ाए, वह लिफाफा की बात कर रहा है... 80 करोड़ लोगों को तीन साल से मुफ्त राशन मिल रहा है. उनसे पूछिए कि क्या पीएम मोदी का लिफाफा खाली या भरा है कांग्रेस ये कभी नहीं समझ सकती, देश की जनता इस तरह के (कांग्रेस) लोगों से वाकिफ है'
वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का कहना है, 'कमलनाथ 'चुनावी हिंदू' हैं... जब उनकी (पार्टी के) नेता पीएफआई के समर्थन में बोलते हैं तो वह (कमलनाथ) कुछ नहीं कहते...'
प्रियंका गांधी के लिफाफा वाले बयान पर आपत्ति
उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिफाफा वाले बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए राजस्थान प्रदेश बीजेपी ने चुनाव आयोग में दर्ज शिकायत में प्रियंका पर खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और झूठा फैलाने का आरोप लगाया है।
दरअसल, भीलवाड़ा के मालासेरी में दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर गए थे और दर्शन के बाद उन्होंने दान पात्र में नोट डाले थे, लेकिन मंदिर के पुजारी द्वारा एक वीडियो में दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने दान पात्र में एक लिफाफा डाला था और पुजारी के मुताबिक जब 9 महीने बाद दान पात्र खोला गया तो लिफाफे में 21 रुपए निकले थे, जिसको लेकर प्रियंका गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमला कर रही हैं।
