देश

Odisha Rajya Sabha Election Winner List 2026: हार गई पटनायक की रणनीति, क्रॉस वोटिंग के बाद जीत गई बीजेपी

Odisha Rajya Sabha Election Winning Candidate List 2026: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद नवीन पटनायक की रणनीति फेल हो गई और बीजेपी सीटें जीतने में कामयाब रही।

Image

ओडिशा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

Odisha Rajya Sabha Election Winner List 2026: ओडिशा में आज राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हुआ। मतदान के अब ओडिशा राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है और बीजेपी ने यहां अपने उम्मीदवारों को जीत दिला दी है। बीजेपी तीन और बीजद एक सीट पर जीती है। कांग्रेस ने इस चुनाव में बीजेडी को सपोर्ट किया था, लेकिन उनके तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। साथ ही बीजद के भी 8 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष मतदान कर दिया।

ओडिशा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

क्रमांककैंडिडेट पार्टीहार/जीत
1.मनमोहन सामलभाजपाजीत
2.सुजीत कुमारभाजपाजीत
3.दिलीप रायनिर्दलीय (भाजपा समर्थित)जीत
4.संतृप्त मिश्राबीजेडीजीत
5.डॉ. दत्तेश्वर होताबीजेडीहार

जिसके पक्ष में क्रॉस वोटिंग उसी की जीत

भाजपा ने दो उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था, जिनमें राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य सुजीत कुमार शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। बीजद के उम्मीदवार पार्टी नेता संतृप्त मिश्रा और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दत्तेश्वर होता थे, जिन्हें कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन प्राप्त था। चौथी सीट पर जीत के लिए न तो सत्तारूढ़ भाजपा और न ही विपक्षी दल बीजद के पास आवश्यक संख्या बल था, इसलिए ’क्रॉस-वोटिंग’ की आशंका पहले से थी। और क्रॉस वोटिंग ने दिलीप राय को जीत दिला दी।

ओडिशा राज्यसभा चुनाव का गणित

ओडिशा में 12 साल के अंतराल के बाद राज्यसभा का चुनाव हुआ। ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 79 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि 15 जनवरी को दो विधायकों को निलंबित किये जाने के बाद बीजद के पास 48 विधायक हैं। सदन में कांग्रेस के 14 विधायक और माकपा का एक विधायक है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article