देश

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 विजेताओं की सूची: बिहार में NDA के पांचों उम्मीदवार जीते, देखिए रिजल्ट

Bihar Rajya Sabha Chunav Parinam Jitne Wale Vijetaao ke Naam (बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 विजेता सूची,राज्यसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार नाम): बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान खत्म हो गया है। पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। मतदान की स्थिति को देखकर पहले ही लग रहा था कि NDA का पलड़ा भारी है।

Image

बिहार राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

Bihar Rajya Sabha Chunav Parinam Winner List: बिहार राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीत गए हैं। इन सीटों में चार पर तो पहले से ही एनडीए उम्मीदवारों की जीत फाइनल थी, मेन लड़ाई पांचवी सीट पर थी। जिस पर महागठबंधन ने अमरेंद्र सिंह धारी को उतारा था। धारी का मुकाबला एनडीए के शिवेश राम से था। इस चुनाव में एनडीए के सभी 202 विधायनों ने वोट किया, वहीं महागठबंधन के चार विधायक वोट करने के लिए नहीं पहुंचे। जो धारी की हार का बड़ा कारण साबित हुआ। जो विधायक वोट करने के लिए नहीं पहुंचे उनमें कांग्रेस के तीन और राजद का एक विधायक शामिल था।

बिहार राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीपरिणाम
1.नीतीश कुमारजदयूजीत
2.नितिन नवीनबीजेपीजीत
3.राम नाथ ठाकुरजदयूजीत
4.उपेंद्र कुशवाहाराष्ट्रीय लोक मोर्चाजीत
5.शिवेश कुमारबीजेपीजीत
6. अमरेंद्र धारी सिंहराजदहार

बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने के बाद इस बार कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। राजग ने अपने पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजग के उम्मीदवारों में शामिल हैं। सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार शामिल हैं। महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया था।

बिहार में राज्यसभा का समीकरण

संख्या बल के आधार पर देखें तो राजग की स्थिति काफी मजबूत दिखाई देती है। बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं और राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 वोटों की आवश्यकता होती है। इस हिसाब से राजग के पास लगभग 202 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है, जिससे उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। इस सीट पर भाजपा के शिवेश कुमार और महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में ’क्रॉस वोटिंग’ की आशंका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राष्ट्रीय जनता दल के पास केवल 25 विधायक हैं। महागठबंधन के सहयोगियों के अलावा, जिनके पास दस अतिरिक्त वोट हैं, पार्टी को अमरेंद्र धारी सिंह की जीत के लिए कम से कम छह और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है, जो लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। राजद को 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के समर्थन को लेकर काफी भरोसा है, जिसके पांच विधायक हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article