देश

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कितने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? देख लीजिए लिस्ट

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की लिस्ट यहां देखिए। राज्यसभा चुनाव 2026 का रिजल्ट आ गया है। हरियाणा, ओडिशा और बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने अनुमान से ज्यादा सीटें जीतीं हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के विधायकों ने जमकर क्रॉस वोटिंग की, जिसके कारण विपक्ष को दो सीटों का नुकसान हुआ है।

Image

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक

राज्यसभा चुनाव 2026 में हाल के कई सालों की तरह इस बार भी कांग्रेस के विधायकों ने जमकर क्रॉस वोटिंग की। हरियाणा से लेकर ओडिशा तक में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में तो एक अलग ही खेला हुआ, कांग्रेस के तीन विधायक तो वोट ही करने नहीं पहुंचे। जिसके कारण बीजेपी गठबंधन बिहार में पांचों सीटें जीतने में सफल रहा। AIMIM का साथ मिलने के बाद भी राजद उम्मीदवार को हार मिली, राजद उम्मीदवार को ही कांग्रेस सपोर्ट कर रही थी।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की लिस्ट

क्रमांकविधायक का नामपार्टीराज्यपरिणाम
1.रमेश जेनाकांग्रेसओडिशाBJP की जीत
2.सोफिया फिरदौसकांग्रेसओडिशाBJP की जीत
3.दशरथी गमांगकांग्रेसओडिशाBJP की जीत
4.देवी रंजन त्रिपाठीबीजदओडिशाBJP की जीत
5.सनातन महाकुड़बीजद (निलंबित)ओडिशाBJP की जीत
6.सौविक बिस्वालबीजदओडिशाBJP की जीत
7.नाम जाहिर नहींबीजदओडिशाBJP की जीत
8.नाम जाहिर नहींबीजदओडिशाBJP की जीत
9.नाम जाहिर नहींबीजदओडिशाBJP की जीत
10.नाम जाहिर नहींबीजदओडिशाBJP की जीत
11.नाम जाहिर नहींबीजदओडिशाBJP की जीत
12.नाम जाहिर नहींकांग्रेसहरियाणाBJP की जीत
13.नाम जाहिर नहींकांग्रेसहरियाणाBJP की जीत
14.नाम जाहिर नहींकांग्रेसहरियाणाBJP की जीत
15.नाम जाहिर नहींकांग्रेसहरियाणाBJP की जीत
16.नाम जाहिर नहींकांग्रेसहरियाणाBJP की जीत

हरियाणा में 5 तो ओडिशा में भी 5 के नाम अभी सार्वजनिक नहीं

हरियाणा में कांग्रेस ने खुद स्वीकार किया है कि उसके पांच विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है, लेकिन उनके नाम कांग्रेस ने नहीं बताए हैं। वहीं ओडिशा में बीजेडी के आठ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, खुद पार्टी ने यह जानकारी दी है, लेकिन उनके नाम बीजद की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि तीन विधायकों ने खुद ही स्वीकार किया है कि उन्होंने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है।

राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं करने वाले विधायक

क्रमांकविधायक का नामपार्टीराज्य
1.सुरेंद्र कुमार कुशवाहाकांग्रेसबिहार
2.मनोज विश्वासकांग्रेसबिहार
3.मनोहर सिंहकांग्रेसबिहार
4. फैजल रहमानराजदबिहार
5. अदित्य देवीलालइनेलोहरियाणा
6.अर्जुन चौटालाइनेलोहरियाणा
ये भी पढ़ें- Odisha Rajya Sabha Election Winner List 2026: हार गई पटनायक की रणनीति, क्रॉस वोटिंग के बाद जीत गई बीजेपी

राज्यसभा चुनाव में बिहार, ओडिशा और हरियाणा से कौन-कौन जीता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने द्विवार्षिक चुनाव में बिहार की पांचों सीटों पर जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार और राज्य विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन के अलावा जिन अन्य उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की उनमें केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर जद(यू), भाजपा के शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीट के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया और कांग्रेस पार्टी के करमवीर सिंह बौद्ध को निर्वाचित घोषित किया गया। ओडिशा में सोमवार को हुए राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीट में से दो पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article