देश

JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष के लिए नहीं होगा कोई चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी प्रेसिडेंट बने रहेंगे जेपी नड्डा !

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 07:03 PM IST

JP Nadda: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल 20 जनवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है। नड्डा को जुलाई 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और उन्होंने 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था।

Image

2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी प्रेसिडेंट बने रहेंगे जेपी नड्डा ! (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS

  1. 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी प्रेसिडेंट बने रहेंगे जेपी नड्डा!
  2. बीजेपी अध्यक्ष के लिए नहीं होगा कोई चुनाव
  3. अमित शाह को भी मिला था विस्तार

JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष के रूप में विस्तार मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि ये विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव तक हो सकता है। साथ ही कहा कि बीजेपी अध्यक्ष के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि ये फैसला लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया जा सकता है।

2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी प्रेसिडेंट बने रहेंगे जेपी नड्डा!

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल 20 जनवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है। नड्डा को जुलाई 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और उन्होंने 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था।

बीजेपी के संविधान के मुताबक पार्टी अध्यक्ष को तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल मिल सकते हैं। इसी तरह एक प्रावधान है कि कम से कम पचास प्रतिशत राज्य इकाइयों में संगठन के चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

अमित शाह को भी मिला था विस्तार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 2022 और कर्नाटक, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी नेताओं के मुताबिक जेपी नड्डा पर पीएम मोदी को पूरा भरोसा है और उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष रहे अमित शाह को भी 2019 में लोकसभा चुनाव तक का विस्तार दिया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article