देश

Bihar: तो CM के लिए तेजस्वी का नाम हो गया फाइनल? नीतीश खुद बोल उठे माननीय मुख्यमंत्री... जानें पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 07:01 PM IST

बिहार में बीजेपी आरोप लगाती रही है कि नीतीश सरकार की कमान तेजस्वी यादव के पास है न कि नीतीश कुमार के पास। खुद नीतीश कुमार भी इशारा कर चुके हैं कि बिहार में भविष्य अब युवा नेताओं का है, लेकिन इस बार तो उन्होंने इस लेकर साफ-साफ कह दिया।

Image

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव हैं उप मुख्यमंत्री
  • नीतीश सरकार में नंबर दो की है तेजस्वी की हैसियत
  • अब भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में किए जा रहे हैं प्रोजेक्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जिससे विपक्ष उनपर हमलावर हो गया है। हालांकि आरजेडी उनकी बात से जरूर खुश हो रही होगी। हालांकि यह मामला जुबान फिसलने का लग रहा है, लेकिन ये भी कहा जाता है कि राजनीति के माहिर खिलाड़ी नीतीश कुमार कुछ ऐसे ही नहीं बोलते हैं।

क्या हुआ दरअसल नीतीश कुमार पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने अपने संबोधन में तेजस्वी को उप मुख्यमंत्री की जगह मुख्यमंत्री कह दिया, बस फिर क्या था, मंच पर बैठे लोग चौंक गए, यहां तक कि तेजस्वी भी आश्यचर्यचकित नजर आए। नीतीश की जुबान फिसली या जानबुझकर उन्होंने ये बोला ये तो सिर्फ नीतीश ही जानते हैं, लेकिन उन्होंने अपने संबोधन को बिना इस गलती को ठीक किए ही जारी रखा, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीजेपी क्या बोली

भाजपा ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार बीजेपी ने इस बयान के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "माननीय मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव" रबड़ स्टाम्प सीएम की अधिकारिक पुष्टी!

वहीं बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने इसे लेकर जबरदस्त तंज कसा है। उन्होंने कहा-"ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार ने जानबूझकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया है। वास्तव में नीतीश कुमार के आश्रम जाने का समय आ गया है।"

बता दें कि 9 सितंबर को गया में पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि वह समय दूर नहीं जब "नीतीश देश का नेतृत्व करेंगे और तेजस्वी बिहार का नेतृत्व करेंगे"। मांझी, महागठबंधन की सरकार में शामिल हैं। वहीं तेजस्वी से जब इस पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि बिहार, नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छा कर रहा है। वह सीएम के डिप्टी के रूप में अपनी भूमिका से खुश हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article