देश

JDU में शामिल होते ही पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे निशांत, मिठाई खिलाकर लगाया गले; देखें तस्वीरें

Nishant Kumar Joins JDU: जदयू में शामिल होने के बाद निशांत, अपने पिताजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा," मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का फैसला किया, यह उनका निजी निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।" निशांत ने दावा किया कि उनके पिता ने पिछले बीस वर्षों में राज्य के लिए बहुत कुछ किया।

Image

जदयू पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nishant Kumar Joins JDU: बिहार की राजनीति के लिए रविवार का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) ज्वाइन कर ली। बता दें कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत, अपने पिताजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, उन्होंने कहा कि वे पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु के इंजीनियरिंग स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन' और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

nishant

जदयू में शामिल होने के बाद पिता नीतीश कुमार से निशांत ने की मुलाकात।

मैं जदयू को मजबूत करने का काम करूंगा: निशांत

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा," मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का फैसला किया, यह उनका निजी निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।" निशांत ने दावा किया कि उनके पिता ने पिछले बीस वर्षों में राज्य के लिए बहुत कुछ किया।

nishant 2

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, निशांत और सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

निशांत ने आगे कहा, "राज्य के लोग राज्य के विकास में उनके (नीतीश के) योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। निशांत का जेडीयू कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जाएगा।

क्या उप मुख्यमंत्री बनेंगे निशांत?

जदयू कार्यालय में निशांत का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर जमा हुए और पार्टी का झंडा लहराते हुए ढोल बजाते दिखे। बता दें कि अटकलें लगाई जा रही है कि निशांत को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार में निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

राज्य विधान परिषद का सदस्य चुने जाएंगे निशांत

हरनौत से जद(यू) के विधायक हरि नारायण सिंह ने दावा किया कि निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य चुना जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article