देश

'केके पाठक के माथे पर चढ़े बैताल को आगामी सत्र में उतार देंगे', शिक्षकों के लिए नए फरमान पर भड़के नीरज कुमार, नवल किशोर

KK Pathak : बिहार के कई जिलों के डीईओ ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में स्कूलों में चेतना सत्र का संचालन सुबह 6 बजे करने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं, स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को नोटकैम से एचएम ग्रुप में सुबह 06:05 मिनट तक सेल्फी भेजनी होगी।

Image

शिक्षकों को सुबह 5.45 बजे पहुंचने के लिए कहा गया है।

KK Pathak : बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की शिक्षकों पर सख्ती बढ़ती जा रही है। अब उनके नए फरमान से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग के नए फरमान के मुताबिक शिक्षकों को अब सुबह 5.45 बजे तक स्कूल और 6.05 तक सेल्फी भेजने के लिए कहा गया है। पाठक के इस रवैए से नेता भी काफी नाराज हैं। जनता दल-यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार ने कहा है कि 'पाठक के सिर पर जो बैताल चढ़ा है, आगामी सत्र में उसे उतार दिया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने कहा कि पाठक को चाहिए कि वह रात में स्कूल में ही शिक्षकों एवं छात्रों को ठहरने की व्यवस्था करा दें। भाजपा नेता ने कहा कि उनके अमानवीय आदेशों का असर मौजूदा चुनाव पर हुआ है।

'अपना AC बंद करके देखें पाठक'

रिपोर्टों के मुताबिक नीरज कुमार ने कहा कि केके पाठक के माथे पर बैताल बठ गया है। सरकारी स्कूलों में सामान्य परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। एक पंचायत के अंदर एक हाई स्कूल होता है, प्राथमिक विद्यालय कई होते हैं। छह साल के बच्चे को आप छह बजे तक स्कूल पहुंचने के लिए कह रहे हैं। 6.05 तक तस्वीर भेजने के लिए कह रहे हैं। बच्चे को तैयार करने के लिए उसकी मां साढ़े चार बजे उठेगी। ये अमानवीय कृत्य है। 42 से 43 डिग्री सेल्सियस का तापमान चल रहा है। इस तापमान में बच्चे-बच्चियों को वापस घर जाना कितना तकलीफ देने वाला है। पाठक जी को अपना एसी बंद करके देखना चाहिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एसी की जरूरत नहीं है। बच्चे गर्मी से तड़पते रहें और अधिकारी एसी में बैठे रहें यह उचित बात नहीं है।'

आगामी सत्र में उनका बैताल उतार देंगे-नीरज कुमार

उन्होंने आगे कहा, 'पाठक के माथे पर जो बैताल चढ़ा हुआ है, उस बैताल को उतारने का मंत्र हम लोगों को पता है। आने वाले सत्र में इस बैताल को हम उतार देंगे। हम लोग पूरे कागजात के साथ तैयार हैं। इनको हम लोग शिक्षा का कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बाल अधिकार कानून पढ़ाएंगे। वह विधायिका के बनाए गए कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन सभी चीजों को हम लोग सदन में पेश करेंगे।'

स्कूल में ही रुकने की व्यवस्था करा दें पाठक

वहीं, भाजपा नेता नवल किशोर यादव का कहना है कि 'केके पाठक को इलेक्ट्रिक शॉक देने की जरूरत है। वह स्कूल में ही रात के लिए खटिया-मचिया लगवा दें। स्कूल में शिक्षक और छात्र रात भर वहीं रहे। पाठक बिहार के शिक्षा जगत को तबाह कर रहा है।' नवल किशोर का कहना है कि इसका असर चुनाव पर भी पड़ा है।

सेल्फी नहीं मिली तो शिक्षक अनुपस्थित माने जाएंगे

दरअसल, बिहार के कई जिलों के डीईओ ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में स्कूलों में चेतना सत्र का संचालन सुबह 6 बजे करने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं, स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को नोटकैम से एचएम ग्रुप में सुबह 06:05 मिनट तक सेल्फी भेजनी होगी। वहीं अब छुट्टी के बाद यानी 1.30 बजे के बाद की सेल्फी मान्य होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो एचएम समेत सभी शिक्षक अनुपस्थित माने जाएंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?