देश

उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, बाड़मेर में गर्मी ने तोडे़ सभी रिकॉर्ड, 48 डिग्री पहुंचा तापमान

22 मई को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.0°C दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यह जानकारी दी।

Image

बाड़मेर में गर्मी की मार

Barmer 48 Degree Celsius: उत्तर भारत के सभी राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। राजस्थान में इस बार गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दिन-रात आसमान से आग बरस रही है। 22 मई को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.0°C दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में तापमान 47 डिग्री पहुंच गया था।

बता दें कि भीषण गर्मी और लू की वजह से पूरे देश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के तापमान में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जिससे यह क्षेत्र देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। इसके साथ ही राजस्थान में, हरियाणा में और पंजाब में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। IMD ने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

राजस्थान में मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश जिलों में तेज गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में शुक्रवार को 47 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर व चूरू जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया था। बीकानेर, जोधपुर सहित एक दर्जन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में गु्रुवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article