एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया है। ये छापेमारी एनआईए द्वारा गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामलों के बाद की गई है। इस पर अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है...।
पंजाब के गिद्दड़बाहा का दृश्य जहां एनआईए विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर तलाशी और छापे मार रही है। गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले में तलाशी और छापेमारी की जा रही है।
हरियाणा के यमुनानगर के आजाद नगर में स्थित एक घर में एनआईए छापेमारी करने पहुंची।
आयकर विभाग की छापेमारी
वहीं, आयकर विभाग यूफ्लेक्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। इस अभियान में 64 जगहों को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तलाशी चल रही है।एफसीआई को भारी रिश्वत मामले में सीबीआई की छापेमारीउधर, सीबीआई ने पंजाब सहित राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, सोनम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर सहित 30 से अधिक स्थानों पर एफसीआई अधिकारियों, निजी चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के परिसरों पर छापेमारी की है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एफसीआई को भारी रिश्वत के भुगतान के संबंध में ये अभियान चलाया गया।
