राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को कहा कि उसने प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के 'सूचीबद्ध आतंकवादी' गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ उसके नवीनतम वायरल वीडियो को लकर एक नया मामला दर्ज किया है। वीडियो में एयर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को वैश्विक नाकाबंदी और 19 नवंबर से एयरलाइन के संचालन को बंद करने की धमकी दी गई है।
अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित एसएफजे के स्वयंभू जनरल काउंसल पन्नू ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक धमकी भरा वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें सिखों से 19 नवंबर और उसके बाद एयर इंडिया के विमानों में उड़ान न भरने का आग्रह किया गया था और दावा किया गया था कि ऐसा करने पर उनकी जान को खतरा होगा।
पन्नू ने यह भी धमकी दी कि एयर इंडिया को दुनिया में परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी, पन्नू के दावों और धमकियों ने कनाडा, भारत और कुछ अन्य देशों में जहां एयर इंडिया उड़ान भरती है, सुरक्षा बलों द्वारा हाई अलर्ट के साथ-साथ जांच शुरू कर दी है।
पन्नू ने भारत सरकार को चेतावनी भी जारी की
4 नवंबर को जारी अपने वीडियो संदेशों में पन्नू ने सिखों से उनके जीवन के लिए संभावित खतरे का हवाला देते हुए 19 नवंबर और उसके बाद एयर इंडिया के विमानों पर उड़ान बंद करने का आग्रह किया था, पन्नू ने भारत सरकार को चेतावनी भी जारी की कि 'इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा 19 नवंबर को बंद रहेगा।'
यह हवाईअड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक
नई दिल्ली में स्थित यह हवाईअड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है। अधिकारी ने कहा कि भारत में आतंकी कृत्यों को बढ़ावा देने और यहां आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की अपनी ठोस योजना के तहत पन्नून पंजाब में सिखों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देकर, विशेष रूप से सिख धर्म के संबंध में, पंजाब में प्रचलित मुद्दों के बारे में झूठी कहानी बना रहा है।
