देश

Electoral Bonds Update: इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डाटा, BJP को 6986 करोड़ तो TMC को मिला 1397 करोड़, तीसरे नंबर पर कांग्रेस

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 17, 2024, 05:24 PM IST

Electoral Bonds Update: बीजेपी ने कुल 6,986.5 करोड़ रुपये के चुनावी बांड भुनाए। सत्तारूढ़ दल को सबसे अधिक राशि 2019-20 में 2,555 करोड़ रुपये मिली। कांग्रेस ने चुनावी बांड के जरिए कुल 1,334.35 करोड़ रुपये भुनाए हैं।

Image

किस पार्टी को कितना मिला चुनावी बॉन्ड

KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी को सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड से चंदा मिला है।
  • दूसरे नंबर पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस हैं।
  • बॉन्ड से चंदा लेने के मामले में कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।

Electoral Bonds Update: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डाटा सार्वजनिक कर दिया है। नए डाटा के अनुसार बीजेपी को जहां सबसे ज्यादा चुनावी बॉन्ड से चंदा मिला है, तो वहीं दूसरे नंबर पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा लेने के मामले में कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।

बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड से कितना मिला

बीजेपी ने कुल 6,986.5 करोड़ रुपये के चुनावी बांड भुनाए। सत्तारूढ़ दल को सबसे अधिक राशि 2019-20 में 2,555 करोड़ रुपये मिली। कांग्रेस ने चुनावी बांड के जरिए कुल 1,334.35 करोड़ रुपये भुनाए हैं। बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी जैसे क्षेत्रीय दलों ने क्रमशः 944.5 करोड़ रुपये, 442.8 करोड़ रुपये और 181.35 करोड़ रुपये के चुनावी बांड मिले हैं।

तृणमूल तीसरे और बीआरएस चौथे नंबर पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को चुनावी बांड के माध्यम से 1,397 करोड़ रुपये मिले हैं, यह भाजपा के बाद दूसरे नंबर है। तेलंगाना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव की बीआरएस को चुनावी बांड के माध्यम से 1322 करोड़ रुपये मिले हैं। यह चौथे नंबर पर है। समाजवादी पार्टी को चुनावी बांड के जरिए 14.05 करोड़ रुपये, अकाली दल को 7.26 करोड़ रुपये, एआईएडीएमके को 6.05 करोड़ रुपये और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 50 लाख रुपये मिले।

किस पार्टी को कितना मिला इलेक्टोरल बॉन्ड

क्रमांकपार्टीइलेक्टोरल बॉन्ड
1.बीजेपी6,986.5 करोड़
2.टीएमसी1,397 करोड़
3.कांग्रेस1,334.35 करोड़
4.बीआरएस1322 करोड़
5.बीजद944.5 करोड़
6.द्रमुक656.5 करोड़
7.वाईएसआर कांग्रेस 442.8 करोड़
8.तेदेपा 181.35 करोड़
9.समाजवादी पार्टी14.05 करोड़
10.अकाली दल7.26 करोड़
11.एआईएडीएमके6.05 करोड़
12. नेशनल कॉन्फ्रेंस50 लाख
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!