देश

मंत्री पद न मिलने पर फिर छलका NCP नेता छगन भुजबल का दर्द, कैमरे पर खुलकर बताई नाराजगी की वजह

Chhagan Bhujbal: छगन भुजबल को मंत्री पद न मिलने को लेकर नाराजगी की ही चर्चाएं पूरे महाराष्ट्र में हो रही हैं। अब खुद छगन भुजबल ने स्वीकार किया कि जैसे नौकरी जाने से लोग नाराज होते हैं ठीक उसी तरह मैं भी नाराज हूं।

Image

NCP नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद ना मिलने पर फिर जताई नाराजगी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhagan Bhujbal: NCP नेता छगन भुजबल ने खुलकर कैमरे पर माना कि मंत्रिपद न मिलने से वो नाराज हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता छगन भुजबन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जैसे नौकरी जाने से आप नाराज होते हो उसी तरह मैं भी नाराज हूं। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे की जगह खुद को मंत्री बनाएं जाने के सवाल पर कहा कि वे किसी अन्य की जगह नहीं आना चाहते है।

इस बीच, कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार और एनसीपी (शरद पवार) के जितेंद्र आव्हाड ने दावा किया था कि धनंजय मुंडे को मंत्री पद से हटाकर छगन भुजबल को मंत्री बनाया जायेगा। बता दें, धनंजय मुंडे अपने सहयोगी वाल्मीक कराड की मसाजोग सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर विरोध का सामना कर रहे है।

छगन भुजबल बदल सकते है पाला

बता दें, शुक्रवार को छगन भुजबल पहले पुणे के निकट चाकण में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए थे। इसके कुछ देर बाद वह महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस के साथ उन्हीं के वाहन में यात्रा करते भी दिखाई दिए थे और सातारा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच पर उनके साथ भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में दोनों नेता एक-दूसरे की तारीफ में कसीदे पढ़ते भी दिखाई दिए थे। ऐसे में राजनीति के जानकारों का मानना है कि छगन भुजबल अपना पाला बदल सकते है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प