देश

Ganga Jamuna School: दमोह की 'कट्टर पाठशाला' पर नरोत्तम मिश्रा बोले-NIA आई तो करेंगे पूरा सहयोग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 01:27 PM IST

Ganga Jamuna School News : गंगा जमुना स्कूल के संचालकों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। हिंदू बच्चे जब तिलक लगाकर और कलावा बांधकर स्कूल पहुंचते थे तो टीचर उन्हें रोकते एवं टोकते थे।

Ganga Jamuna School : दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि ऐसे मामलों की जांच NIA करती है। इस मामले में एनआईए ने अभी संपर्क नहीं किया। जांच एजेंसी अगर संपर्क करती है तो उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। इस स्कूल पर हिंदू लड़कियों पर इस्लामिक तौर-तरीके थोपने और उन्हें हिजाब पहनने के लिए बाध्य करने का आरोप है। दमोह की इस कट्टर पाठशाला पर चौंकाने और हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। मामला सामने आने के बाद जब सरकार सक्रिय हुई तो पीड़ित परिवार भी सामने आकर स्कूल का काला-चिट्ठा खोला है।

हिंदू छात्राओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य था

गंगा जमुना स्कूल के संचालकों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। हिंदू बच्चे जब तिलक लगाकर और कलावा बांधकर स्कूल पहुंचते थे तो टीचर उन्हें रोकते एवं टोकते थे। छात्राएं अपने घर से सामान्य कपड़ों में निकलती थीं लेकिन स्कूल के गेट पर उन्हें हिजाब पहनने के लिए दिया जाता था।

सीएम ने डीजीपी, मुख्य सचिव को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के डीजीपी एवं मुख्य सचिव को इस मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद इस मामले की जांच तेज हो गई है। जांच में पता चला है कि इस स्कूल के संचालक अन्य कारोबार से भी जुड़े हैं। सबूत जेहादी मानसिकता को फंडिंग करने के भी सबूत मिले हैं। इन संचालकों की बाकी संपत्तियों की जांच चल रही है। पुलिस टेरर फंडिंग के एंगल की भी जांच करेगी। संचालकों के खिलाफ बुधवार रात एफआईआर दर्ज हुई।

'हिजाब पहनने के लिए बाध्य किया जाता था'

बच्चियों ने बताया है कि उन्हें हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता था। फिलहाल स्कूल संचालक अंडर ग्राउंड है और स्वास्थ्य का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती होने की बात पुलिस से कही है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। जांच में पता चला है कि स्कूल की आड़ में बीड़ी और रीयल स्टेट कारोबार चल रहा है। स्कूल और ट्रस्ट के नाम अलग-अलग जगहों पर 1800 एकड़ जमीन है। शहर के बाहरी इलाके में स्कूल की 300 एकड़ जमीन बताई जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article