बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने उन बॉलीवुड सितारों पर खुलकर निशाना साधा, जो उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं। कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों द्वारा की गई आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ना हो इनकी सलाह लेंगी, जिन्होंने अपनी जिंदगी और करियर में उनके बराबर सफलता हासिल नहीं की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Brahmastra 2' में दीपिका पादुकोण को इस नई एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस !! रणबीर कपूर संग बनेगी जोड़ी)
Kangana Ranaut ने कई सितारों को दिया जवाब
सोमवार को पैपराजी से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि वो इस तरह के लोगों को रोज देखती हैं। उन्होंने आशुतोष राणा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर उनकी तुलना कुत्ते के भौंकने से की गई थी। वहीं सोनी सूद को कंगना ने सही तरह से बर्ताव करने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने राखी सावंत के बयानों और तापसी पन्नू की ओर से उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड को लेकर की गई कमेंट्स पर भी नाराजगी जताई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे Yashvardhan Ahuja से शादी करेंगी Jamie Lever? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी)
कंगना ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनकी तुलना में जिंदगी में 1 प्रतिशत भी सफलता हासिल नहीं कर पाया है, तो वह उसका ज्ञान सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ मीडिया का ध्यान पाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं। कंगना ने यह भी कहा कि वह केवल उन्हीं लोगों की बात सुनेंगी, जो उनसे ज्यादा सफल हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि अब बहुत हो चुका है और वह लगातार होने वाली आलोचनाओं को नजरअंदाज नहीं करेंगी।
कुछ दिनों पहले तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की परवरिश को लेकर कमेंट किया था, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिली थी। कंगना ने अब डिलीट की जा चुकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि तपसी ने उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाया है।
