देश

'कर्नाटक के लिए मेरा प्यार सच्चा', कमल हासन ने माफी मांगने से फिर किया इनकार; जानिए क्यों छिड़ा है विवाद

Language Row: अभिनेता-नेता कमल हासन ने अपने बयान को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वह कानून और न्याय में विश्वास करते हैं तथा कर्नाटक के लिए उनका प्यार सच्चा है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात के बाद मक्कल नीधि मैयम पार्टी के प्रमुख हासन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में यह मुलाकात हुई।

Image

मक्कल नीधि मैयम पार्टी के प्रमुख कमस हासन (फोटो साभार: @ikamalhaasan)

Photo : Twitter

Language Row: अभिनेता-नेता कमल हासन ने अपने बयान को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वह कानून और न्याय में विश्वास करते हैं तथा कर्नाटक के लिए उनका प्यार सच्चा है।

क्या है पूरा मामला?

हासन ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। हासन ने दावा किया कि कन्नड़ समर्थक समूहों द्वारा उनकी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगने पर उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी देना कोई नयी बात नहीं है और उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।

कमल हासन ने क्या कुछ कहा?

हासन ने चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के राज्य मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है। मैं कानून और न्याय में विश्वास करता हूं। मेरा मानना है कि प्रेम की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है। कोई भी इस पर संदेह नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है। मुझे पहले भी धमकी दी गई है। अगर मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगूंगा। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो मैं नहीं मांगूंगा।’’

हासन को मिला DMK का समर्थन

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात के बाद मक्कल नीधि मैयम पार्टी के प्रमुख हासन (70) ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में यह मुलाकात हुई। राज्यसभा की एक सीट के लिए द्रमुक ने हासन को समर्थन दिया है। चेन्नई में अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया कि कन्नड़ भाषा तमिल से ही पैदा हुई है।

कन्नड़ फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने चेतावनी दी है कि अगर हासन ने माफी नहीं मांगी तो उनकी आगामी फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उनकी टिप्पणी का कर्नाटक में भी तीखा विरोध हुआ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article