देश

'भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा', कानपुर में PM मोदी बोले- समय, तरीका और शर्तें सेनाएं खुद करेंगी तय

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिड़गिड़ाने वाला दुश्मन किसी धोखे में न रहें, ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिड़गिड़ाने वाला दुश्मन किसी धोखे में न रहें, ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं। पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी। दूसरा- भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और ना ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा और तीसरा- आतंक के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए।

उन्होंने कहा कि ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article