देश

Muslim Reservation: धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता बोले- अमित शाह, कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 08:18 PM IST

Muslim Reservation: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण असंवैधानिक था और इसलिए, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे हटा दिया।

Muslim Reservation: देश में मुस्लिम रिजर्वेशन को लेकर बहस जारी है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर चुकी है, जो राज्य में बड़ा मुद्दा बन चुका है। अब गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के उस फैसले के साथ जाते हुए कहा है कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकती है। संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

क्या कहा अमित शाह ने

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण असंवैधानिक था और इसलिए, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसे हटा दिया। उन्होंने कहा कि फैसला देर से आया लेकिन यह संविधान के अनुरूप था।

कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस से भी तीखे सवाल पूछे। इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए यह आरक्षण लाया था। शाह ने कहा कि कांग्रेस बताए वो कर्नाटक में 6 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण कहां से देगी? शाह ने कहा- "हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। आरक्षण के भीतर आरक्षण बहुत सोच-समझकर किया गया है ... कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से पहले, सिद्धारमैया को स्पष्ट करना चाहिए कि यदि कांग्रेस मुसलमानों के लिए आरक्षण बढ़ाती है 4 प्रतिशत से 6 प्रतिशत, फिर वे किसका आरक्षण काटेंगे।"

जीत का भरोसा

अमित शाह ने कहा कि वह कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। बीजेपी राज्य में सरकार बनाने वाली है। लोग बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

10 मई को चुनाव

224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होना है। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है। सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article