देश

अपने नए घर में माननीयों का 'गृह प्रवेश', 'भारत माता की जय' के साथ नई संसद में PM-सांसदों का सफर, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 01:48 PM IST

New Parliament : प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सुझाव दिया कि पुराने संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आज हम यहां से विदा लेकर संसद के नए भवन में बैठने वाले हैं और ये बहुत शुभ है कि गणेश चतुर्थी के दिन वहां बैठ रहे हैं।’ मंगलवार को नई संसद में कार्यवाही भी शुरू हो गई।

New Parliament : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने मंगलवार को संसद की नई इमारत में प्रवेश किया। पुरानी संसद से नई संसद तक की यह एक ऐतिहासिक एवं भावुक यात्रा रही। संसद की पुरानी इमारत से निकलते हुए और नई इमारत में दाखिल होते समय सांसदों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस दौरान सांसदों के चेहरों पर गौरवपूर्ण चमक देखने को मिली। पीएम ने नई संसद भवन को संविधान सदन नामकरण करने का प्रस्ताव दिया है। संसद में सभी सांसदों के प्रवेश करने के बाद लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला अपने आसन पर विराजमान हुए और संसद की कार्यवाही शुरू की। सूत्रों का कहना है कि सरकार आज संसद में महिला आरक्षण विधयेक पेश करेगी।

इस क्षण का हिस्सा बनने पर हमें गर्व है-मेनका गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उस क्षण का हिस्सा बनने पर गर्व होगा जब सरकार महिलाओं को ‘भारत के भविष्य में समान हिस्सेदारी’ देगी। पूर्व में महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकीं मेनका गांधी ने सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ताकत और जन-धन तथा उज्ज्वला जैसी सामाजिक योजनाओं के बारे में बात की।

संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ हो-पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सुझाव दिया कि पुराने संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आज हम यहां से विदा लेकर संसद के नए भवन में बैठने वाले हैं और ये बहुत शुभ है कि गणेश चतुर्थी के दिन वहां बैठ रहे हैं।’ उन्होंने भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरा सुझाव है कि जैसा कि हम नए भवन में जा रहे हैं, इस इमारत की महिमा कभी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ पुरानी संसद नहीं कहा जाना चाहिए। इसे संविधान सदन का नाम दिया जा सकता है।’ लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मंगलवार को समारोह के लिए पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में एकत्र हुए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article