Waqf Amendment Act: संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी वक्फ संसोधन एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार, सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने याचिका में कहा है कि कानून में किया गया बदलाव मनमाने, असंवैधानिक और मौलिक अधिकार का हनन करने वाले है। इस कानून को लेकर अभी तक एक दर्जन से अधिक याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, संभल के सांसद जियाउर रहमान बर्क के वकील सुलेमान मोहम्मद खान ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका पर कहा कि हमने संभल लोकसभा के सांसद जियाउर रहमान बर्क की ओर से याचिका दायर की है। याचिका में संसद से पारित नए कानून को चुनौती दी गई है जो वास्तव में मूल वक्फ अधिनियम में संशोधन करता है। याचिका में आधार यह है कि यह संविधान के दायरे से बाहर है। अधिक विशेष रूप से, यह अनुच्छेद 14, 15, 25 और 26 का उल्लंघन करता है, और इसलिए, इसे रद्द करने की आवश्यकता है।
खबर अपडेट की जा रही है....
