Madhya Pradesh Bhopal Bulldozer Action: मध्य प्रदेश के सीएम पद पर कार्यभार संभालते ही मोहन यादव (CM Mohan Yadav) एक्शन में आ गए हैं बताते हैं कि भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने (Bhopal Bulldozer Action) के आदेश दिए हैं।
भोपाल में रहने वाले फारुख राइन उर्फ मिन्नी पर भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने का आरोप था जिसके चलते इसी कारण आज आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र पर फारुक राइन ने तलवार से हमला किया
बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर फारुक राइन उर्फ मिन्नी समेत 5 लोगों ने तलवार से हमला कर दिया,जिससे उनका हाथ कट गया था। आरोपी फारूक राइन पर बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काटने का आरोप था, जिसके बाद नए सीएम मोहन यादव ने ये एक्शन लिया है।
आरोपी ने तलवार से बीजेपी कार्यकर्ता की हथेली काट दी थी
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां चुनाव के बाद चुनावी रंजिश के चलते फारुख राइन उर्फ मिन्नी नाम के शख्स ने बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला कर दिया था, इस दौरान आरोपी ने तलवार से बीजेपी कार्यकर्ता की हथेली काट दी थी।
आरोपी ने तलवार से बीजेपी कार्यकर्ता की हथेली काट दी थी
मामले में भोपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस भी निकाला था, वहीं अब इस मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के 11 नंबर जनता कॉलोनी स्थित घर पर बुलडोजर चलवा दिया है।
