देश

Naxalites in India:'मोदी सरकार बहुत कम समय में नक्सलियों का सफाया कर देगी' बोले गृह मंत्री

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 18, 2024, 10:10 PM IST

Naxalites in India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देते हैं, तो उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बहुत जल्दी देश से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो जाए।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Naxalites in India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार बहुत कम समय में देश से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया कर देगी।छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 29 माओवादियों को मार गिराने के एक दिन बाद उन्होंने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

अमित शाह ने कहा, 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे और मोदी के नेतृत्व में हम बहुत कम समय में अपने देश से नक्सलवाद का सफाया कर देंगे।' गृह मंत्री ने कहा कि तीन महीने पहले छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से 80 से अधिक नक्सलियों को मारा जा चुका है, 125 से अधिक को गिरफ्तार किया गया है और 150 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है।

'बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के शिविर स्थापित किए गए हैं'

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से, 250 से अधिक ऐसे शिविर स्थापित किए गए हैं।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे'

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। अधिकारियों ने बताया कि भीषण गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे और मौके से बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!