देश

Tripura, Meghalaya, Nagaland exit poll 2023: कब और कहां देखें यहां के एक्जिट पोल और चुनाव नतीजे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 27, 2023, 05:49 PM IST

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सोमवार शाम को आयेंगे, त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी को हुए थे, दो अन्य पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

मेघालय में, सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी, जो पिछले पांच वर्षों से सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, पूर्व सहयोगी भाजपा, विपक्षी टीएमसी और अन्य क्षेत्रीय दलों के खिलाफ अकेले लड़ रही है।

नागालैंड में, भाजपा 20:40 सीटों के बंटवारे की व्यवस्था पर सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ चुनाव लड़ रही है। नेफ्यू रियो एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। 2003 तक राज्य में सत्ता में रही कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा, वाम-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया।

लाइव कहां देखें (Where to watch LIVE):

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव कवरेज का सीधा प्रसारण यहां देखा जा सकता है:

वोटों की गिनती कब होगी?

तीनों राज्यों में मतगणना दो मार्च को होगी

यहां मुकाबला है दिलचस्प

मेघालय में शुरुआती दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान, 21.6 लाख मतदाताओं के 369 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला करने की संभावना है। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी सत्ता में बने रहने, जबकि भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और अन्य क्षेत्रीय दल सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article