देश

Gurugram बनेगी दुबई-सिंगापुर जैसी ग्लोबल सिटी, मास्‍टर प्‍लान में मिलेंगी ये सुविधाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:25 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में ग्‍लोबल सिटी विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस प्रोजेक्‍ट पर बातचीत के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर अधिकारियों के साथ दुबई गए हैं। जहां पर इस ग्‍लोबल सिटी प्रोजेक्‍ट को लेकर वहां के उद्यमियों संग चर्चा करेंगे। इस शहर को द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास 1,008 एकड़ में बसाया जाएगा।

Image

गुरुग्राम बनेगा ग्‍लोबल सिटी, तैयार हुआ मास्‍टर प्‍लान

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
KEY HIGHLIGHTS
- द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास 1,008 एकड़ में बसेगा ग्‍लोबल सिटी
- इस प्रोजेक्‍ट पर बातचीत करने के लिए अधिकारियों के साथ दुबई गए सीएम
- एचएसआईआईडीसी करेगा इस ‘सिटी इन सिटी’ शहर को विकसित

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम अब ग्‍लोबल सिटी बनने की तरफ अपने कदम बढ़ा चुका है। इस शहर के अंदर ही दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर ग्‍लोबल शहर को बसाया जाएगा। इस पूरी योजना का मास्‍टर प्‍लान तैयार होने के साथ उस पर रिसर्च भी शुरू हो गई है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर उच्‍च अधिकारियों के साथ इस समय दुबई दौरे पर गए हैं। जहां पर इस ग्‍लोबल सिटी प्रोजेक्‍ट को लेकर वहां के उद्यमियों संग चर्चा करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को 'सिटी इन सिटी' का नाम दिया है। इस शहर को द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास 1,008 एकड़ में बसाया जाएगा।

इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा सरकार प्रोजेक्‍ट से जुड़े लोगों के साथ दिल्ली व मुंबई में दो बैठकें कर चुकी है। अब तीसरी बैठक दुबई में होने की संभावना है। इस पूरे प्रोजेक्‍ट की मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खुद निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्‍ट का खाका तैयार है। इस शहर को इस तरह तैयार किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों को दुबई और सिंगापुर में होने का अहसास हो। इस ग्‍लोबल सिटी में दुबई और सिंगापुर की कई आईकोनिक बिल्डिंग का प्रारूप भी बनाया जाएगा।

शानदार कनेक्टिविटी के साथ मिलेंगीं कई सुविधाएं

इस ग्‍लोबल सिटी में मल्‍टीनेशनल कंपनी को कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही यहां पर रिहायशी क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्‍ट को एचएसआईआईडीसी तैयार करेगी। यहां पर स्कूल, अस्पताल, उद्योग व अन्य सुविधाएं होंगी। प्रोजेक्‍ट के अनुसार, हुडा सिटी सेंटर से मानेसर जाने वाला प्रस्‍तावित मेट्रो रूट ग्लोबल सिटी के अंदर से होकर गुजरेगा। साथ ही इस शहर को इंटर सिटी और सिटी बसों से भी कनेक्ट किया जाएगा। यहां पर लोगों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत सेमी हाई स्पीड ट्रेन की कनेक्टिविटी भी मिलेगी। वहीं, आईआईजी एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे से इस क्षेत्र को जोड़ा जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article