देश

मराठा आरक्षण मुद्दा : 'सबका साथ, सबका विश्वास' उनकी अपनी लाइन है? क्यों न लोकसभा में चर्चा कराए BJP : सुप्रिया सुले

Maratha Andolan 2025: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल की भूख हड़ताल पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि वे चर्चा के लिए विधानसभा बुलाएं और तुरंत निर्णय लें। 'सबका साथ, सबका विश्वास' उनकी अपनी लाइन है, है ना?...

Image

मराठा आंदोलन पर बोले संजय राउत और सुप्रिया सुले (फोटो-ANI)

मराठा आंदोलन को लेकर मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर मुंबई में अनशन पर बैठ गए हैं। इस पर उनके साथ विपक्ष भी खड़ा दिख रहा है। जारंगे पाटिल की भूख हड़ताल पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सरकार को बातचीत करने की सलाह दी है। सुले ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि वे चर्चा के लिए विधानसभा बुलाएं और तुरंत निर्णय लें। 'सबका साथ, सबका विश्वास' उनकी अपनी लाइन है, है ना?...

उधर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने मराठा आरक्षण आंदोलन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे को लेकर बयान दिया। उन्होंने मराठा आंदोलन के प्रति सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर आए थे और हमें उम्मीद थी कि वह मराठा आरक्षण के आंदोलनकारियों से मुलाकात करेंगे, लेकिन उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की।

राउत ने कहा, "पिछले दो दिनों से मुंबई में मराठा समुदाय के हजारों लोग जमा हैं, जो अपने नेता मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में आजाद मैदान में भारी बारिश के बीच अनशन और आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण मुंबई का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। ऐसे में अमित शाह ने आंदोलनकारियों से मुलाकात करने या उनके मुद्दों को सुलझाने की कोई कोशिश नहीं की।

370 हटाने वाले सुलझा सकते हैं मराठा आंदोलन

राउत ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री कश्मीर का मुद्दा सुलझा सकते हैं, अनुच्छेद 370 हटा सकते हैं और संविधान में बदलाव कर सकते हैं। हमें उम्मीद थी कि वह अपने इस दौरे पर मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे पाटिल से बातचीत कर कोई हल निकालेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने मुंबई आकर सिर्फ इतना कहा है कि मुंबई का मेयर भाजपा का होना चाहिए, जो गैर-मराठी हो।"

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन किए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा, "मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन मात्र से सारे दुःखों का निवारण हो जाता है। गणपति बाप्पा के इस विराट स्वरूप को देखने के लिए पूरे साल इंतजार रहता है। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article