देश

Kerala: केरल के वर्कला में कई लोग समुद्र में गिरे, तैरते हुए पुल की रेलिंग टूटी; 11 लोग घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2024, 09:01 PM IST

Kerala: केरल के तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक तैरते हुए पुल की रेलिंग टूट गई, जिसके कारण कई लोग समुद्र में गिर गए हैं।

Image

केरल में समुद्र में गिरे कई लोग

Photo : ANI

Kerala: केरल में एक पुल की रेलिंग टूट जाने के बाद कई लोग समुद्र में गिर गए। जिन्हें अब बचा लिया गया है। पुलिस और बचाव कर्मी की तत्परता के कारण लोगों को बचा लिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिरुवनंतपुरम के वर्कला में तैरते हुए पुल की रेलिंग टूटी

मिली जानकारी के अनुसार केरल के तिरुवनंतपुरम के वर्कला में यह घटना घटी है। जहां एक तैरते हुए पुल की रेलिंग टूट गई, जिसके कारण कई लोग समुद्र में गिर गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार वर्कला समुद्र तट पर ऊंची ज्वार की लहरों के कारण तैरते पुल की रेलिंग ढह जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग समुद्र में गिर गए और घायल हो गए।

दो की हालत गंभीर

लोगों के समुद्र में गिरने के बाद लाइफगार्ड और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया और वापस किनारे पर ले आए। घायलों को तुरंत वर्कला तालुक अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना शनिवार शाम की है।

पुलिस ने क्या कहा

वर्कला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। इस हादसे में ऊंची लहरों के प्रभाव के कारण तैरते पुल की एक रेलिंग भी टूट गई। पुलिस ने कहा कि घायलों में से दो लोगों को गंभीर चोटें होने के कारण तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चूंकि, झूलते हुए पुल पर खड़े लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, इसलिए उन्हें बिना किसी जान की हानि के जल्दी और सुरक्षित रूप से किनारे पर वापस लाया जा सका।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article