देश

Mann Ki Baat: भारतीय नस्ल के डॉग्स को अपनाएं, Run For Unity में जरूर लें हिस्सा ... मन की बात में PM मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या की अपील?

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवरा को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों से कई अहम मुद्दों पर अपनी बात साझा की। पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि, 'जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला।

Image

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय नस्ल के कुत्तों को अडॉप्ट करने की अपील की।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम कर रहे हैं। देश-विदेश के लोगों के साथ वह अपने विचार साझा कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का ये 127वां एपिसोड है। देशभर महापर्व छठ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।

लोगों में दिखा जीएसटी बचत उत्सव का उत्साह: पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि, 'जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'

मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। अगर कोई एक किलो से ज्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है, और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।'

मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। अगर कोई एक किलो से ज्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है, और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।'

पीएम मोदी ने की रिया नाम के डॉग की तारीफ की

पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले साल लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में रिया नाम के कुत्ते ने सबका ध्यान खींचा। यह बीएसएफ द्वारा प्रशिक्षित मुधोल हाउंड है। रिया ने कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ते हुए वहां प्रथम पुरस्कार जीता। हमारे स्वदेशी कुत्तों ने भी अद्भुत साहस का परिचय दिया है। पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। मैं बीएसएफ और सीआरपीएफ को इस दिशा में उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।'

Run For Unity में देशवासी जरूर शामिल हों: पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे।

मेरा आप सबसे आग्रह है, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली Run For Unity में आप भी जरूर शामिल हों।

बता दें कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करना और उनके विचारों, उपलब्धियों व प्रेरक कहानियों को पूरे देश के साथ साझा करना है।

‘मन की बात’ हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है और इसे आकाशवाणी (All India Radio), दूरदर्शन, और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ प्रसारित किया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article