देश

'जल्द बाहर आऊंगा...' कल जेल से लिखा था लेटर आज बढ़ गई कस्टडी, मनीष सिसोदिया को फिलहाल राहत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 01:17 PM IST

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज की जनता के नाम एक भावुक चिट्ठी लिखी थी , जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल की काफी तारीफ की थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि वह जल्द ही बाहर आएंगे। हालांकि, कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Image

मनीष सिसोदिया

Photo : BCCL

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है। कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब वह 18 अप्रैल तक जेल में ही रहेंगे। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को ऐसे समय पर बढ़ाया है, जब सिसोदिया ने कल ही जेल से चिट्ठी लिखकर कहा था कि वह जल्द जेल से बाहर आएंगे।

सिसोदिया ने पटपड़गंज की जनता के नाम एक भावुक चिट्ठी लिखी थी , जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल की काफी तारीफ की थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि वह जल्द ही बाहर आएंगे। बता दें, मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया और विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है।

संजय सिंह भी हुए पेश

सिसोदिया के सहयोगी और मामले में सह आरोपी संजय सिंह को हाल में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली है, वह भी आज सुनवायी के लिए अदालत के समक्ष पेश हुए। बता दें, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति में सुधार करते वक्त अनियमितताएं हुईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना लाइसेंस दिए गए।

26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

बता दें, सीबीआई ने सिसोदिया को शराब घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी से उत्पन्न धनशोधन मामले में सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!