देश

मणिपुर में जिस 'पैलेस ग्राउंड' से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करना चाहती थी कांग्रेस, उसकी नहीं मिली अनुमति

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 10, 2024, 03:01 PM IST

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पैलेस ग्राउंड को लेकर कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड में यात्रा आयोजित करने के हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

Image

मणिपुर से राहुल गांधी शुरू करने वाले हैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Photo : PTI

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब अड़चनें आती दिख रहीं हैं। दरअसल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होनी है। कांग्रेस ने इसके लिए मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड की इजाजत मांगी थी, जिसे सरकार ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस की ओर से यह जानकारी आई है, अभी तक मणिपुर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

दूसरी जगह से शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पैलेस ग्राउंड को लेकर कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड में यात्रा आयोजित करने के हमारे अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। जब हम पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो हम इससे कैसे बच सकते हैं मणिपुर? फिर हम देश के लोगों को क्या संदेश दे रहे हैं? हमें यात्रा केवल मणिपुर से शुरू करने की आवश्यकता है। अब हम मणिपुर में किसी अन्य स्थान से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। डिटेल बाद में घोषित किया जाएगा..."

सीएम से नहीं मिली अनुमति

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीशम मेगाचंद्र ने कहा- "हमने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात की और इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के आयोजन स्थल के लिए अनुमति मांगी, जहां से रैली को हरी झंडी दिखाई जानी है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है।"

14 जनवरी से यात्रा की शुरुआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन प्रस्तावित है। इस दौरान यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article