देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा का नाम बदला, रूट भी जारी; अब 6700 KM दूरी होगी कवर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 4, 2024, 05:33 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा के दौरान राहुल गांधी जिन राज्यों से गुजरेंगे उनमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिनों तक चलेगी और 20 जिलों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Image

मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (फोटो- Rahul Gandhi Facebook)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट निकालने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस ने पहले दूसरे पार्ट की यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा रखा था, जिसे अब बदल दिया गया है। कांग्रेस ने अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसका नाम रखा है। कांग्रेस ने गुरुवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप भी जारी कर दिया है।

क्या-क्या बदलाव हुआ

कांग्रेस ने गुरुवार को भारत न्याय यात्रा का नाम बदलकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर दिया। पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के बाद राहुल गांधी 14 जनवरी से देश के पूर्व से पश्चिम तक होने वाली इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जिन राज्यों से गुजरेंगे उनमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिनों तक चलेगी और 20 जिलों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। तय की जाने वाली कुल दूरी 6,200 किमी से बढ़ाकर 6,700 किमी कर दी गई है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में खत्म होगी। यात्रा इसी साल 14 जनवरी से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान 67 दिन की यात्रा होगी, जिसमें 110 जिला, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।

  • मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
  • नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
  • असम | 833 किमी | 17 जिला
  • अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
  • मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
  • पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
  • बिहार | 425 किमी | 7 जिला
  • झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
  • उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
  • छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
  • उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
  • मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
  • राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
  • गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
  • महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

कांग्रेस को उम्मीद

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस यात्रा को लेकर कहा कि जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए प्रभावशाली रही थी, उसी तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी हमारे देश के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article