देश

Chhath Puja: ममता बनर्जी ने छठ पूजा पर लिखा 'छठ गीत', पश्चिम बंगाल में बसे प्रवासियों को लुभाने की कोशिश!

mamata banerjee wrote chhath puja song: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महापर्व छठ के लिए एक गीत लिखा है।

Image

ममता बनर्जी ने छठ पूजा पर लिखा 'छठ गीत'

छठ पूजा (Chhath Puja 2024) का पवित्र त्योहार देश के साथ दुनिया के कई हिस्सों में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है वहीं इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महापर्व छठ के लिए एक गीत (mamata banerjee chhath puja song) लिखा है, सीएम ममता बनर्जी इसकी जानकारी खुद सभी को दी है गौर हो कि पश्चिम बंगाल में भी छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता के पोस्ता बाजार इलाके में संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने छठ के लिए गीत लिखा है, ध्यान रहे कि

बड़ी तादाद में यूपी और बिहार के लोग दिल्ली-एनसीआर, बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, साउथ के तमाम शहरों में बसे हुए हैं। इन्हीं प्रवासियों को लुभाने की कोशिश ममता बनर्जी की तरफ से मानी जा रही है।

गुरुवार यानी 7 नबंवर को उनका लिखा यह गीत रिलीज होने वाला है ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे फेसबुक पेज पर भी छठ पूजा का यह गीत सुन सकेंगे। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं आप सभी लोगों को छठ पूजा की बधाई देती हूं। मैं इसके लिए एक गीत भी लिखा है। इस गीत का हर शब्द मैंने लिखा है। यदि इसमें कोई गलती हो तो मुझे माफ करिएगा। मैंने छठी मैया की आराधना में यह गीत लिखा है। आप जब छठ पूजा के लिए जाएंगे तो यह गीत सुनेंगे। कल आप लोग मेरा फेसबुक पेज भी देखिएगा।'

ममता ने बंगाल में बताया कि उन्होंने छठ के मौके पर एक गीत लिखा है वहीं ममता ने अपने संबोधन में बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कई बातें कही हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article