देश

EVM के मुद्दे पर कमजोर हो रही कांग्रेस, उमर अब्दुल्ला के बाद अब ममता ने छोड़ा साथ, बोले अभिषेक बनर्जी- बताना चाहिए कैसे हैक होगा

ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। दोनों पार्टियां लगातार इस मुद्दे को उठा रही हैं, अब उनके कुछ साथी इस मुद्दे पर उनका साथ छोड़ते दिख रहे हैं। जिसमें पहले उमर अब्दुल्ला और अब अभिषेक बनर्जी इस मुद्दे पर कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

Image

ईवीएम के मुद्दे पर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस को घेरा

Photo : PTI

ईवीएम हैकिंग के मुद्दे पर कांग्रेस के अपने ही साथी उसका साथ छोड़ते दिख रहे हैं। एक दिन पहले ही उमर अब्दुल्ला ने ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को झिड़का था, और आज टीएमसी ने कांग्रेस से अलग राह पकड़ ली है। टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर ईवीएम को हैक किया जा सकता है, तो उसका डेमो दिखाया जाना चाहिए। इस आरोप में लगता नहीं है कोई दम है।

'चुनाव आयोग को सबूत दें आरोप लगाने वाले'

अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा- "जो लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, अगर उनके पास कुछ है तो उन्हें जाकर चुनाव आयोग को डेमो दिखाना चाहिए। अगर ईवीएम रैंडमाइजेशन के समय काम ठीक से होता है और बूथ पर काम करने वाले लोग मॉक पोल के दौरान जांच करते हैं और गिनती करें, तो मुझे नहीं लगता कि इस आरोप में कोई दम है।"

बता दिया अनाप-शनाप बयान

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि अगर फिर भी किसी को लगता है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है, तो उन्हें चुनाव आयोग से मिलना चाहिए और दिखाना चाहिए कि ईवीएम को कैसे हैक किया जा सकता है...सिर्फ अनाप-शनाप बयान देकर कुछ नहीं किया जा सकता।"

उमर अब्दुल्ला भी दिखा चुके हैं आंख

इससे से एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता कि जब आप चुनाव जीतें तो परिणाम स्वीकार कर लें और जब हार जायें तो ईवीएम पर दोष मढ़ दें।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article