देश

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं ममता बनर्जी, माथे पर लगे 3 टांके, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 07:49 AM IST

Mamata Banerjee discharged : ता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर गिरने की वजह से ममता की माथे पर एक बड़ी चोट लगी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि ममता की ललाट पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है।

Image

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।

Photo : ANI

Mamata Banerjee discharged : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ्य पर एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमय बंदोपाध्याय ने गुरुवार रात अपडेट दिया। मीडिया से बातचीत में निदेशक ने बताया कि माथे पर आई चोट का उपचार होने के बाद सीएम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर गिरने की वजह से ममता की माथे पर एक बड़ी चोट लगी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि ममता की ललाट पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है।

माथा और नाक कट गया था-डॉक्टर

डॉ. बंद्योपाध्याय ने कहा, 'मुख्यमंत्री को लेकर शाम लगभग 7.30 बजे हमें जानकारी मिली कि वह अपने घर में पीछे से धक्का लगने की वजह से गिर गई हैं। उनके सिर पर चोट आई थी और उनका माथा और नाक कट गया था, जिसकी वजह से काफी खून बह रहा था।' उन्होंने बताया, 'अस्पताल के एचओडी न्यूरोसर्जरी, एचओडी मेडिसिन और कार्डियोलॉजिस्ट ने उनकी जांच की। उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए उनकी स्थिति को स्थिर करना पड़ा।'

डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी सीएम

अस्पताल के डायरेक्टर ने बताया, 'सीएम के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाए गए और जरूरी ड्रेसिंग की गई। ईसीजी, सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच भी की गई है। इस संबंध में डॉक्टरों ने अपनी राय भी बता दी है।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें अस्पताल में निगरानी में रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने घर पर रहना ज्यादा बेहतर समझा। सीएम की निगरानी जारी रहेगी और डॉक्टरों की टीम की सलाह के मुताबिक इलाज चलेगा। कल फिर से उनकी जांच होगी और उसके मुताबिक आगे इलाज पर फैसला किया जाएगा।'

पीएम मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की

ममता को चोट लगने की खबर सामने आते ही उनके शीघ्र ठीक होने की कामनाएं होने लगीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर उनके जल्द ठीक होने को लेकर ट्वीट किया। इसके अलावा अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने जल्द ठीक होने की कामना की। टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article