देश

मालदीव की अक्ल आई ठिकाने, पर्यटन में 42% कमी के बाद भारत के लिए बिछाने लगा रेड कॉर्पेट

Maldives Tourism effected : भारतीय पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट के बाद मालदीव अब भारत से अपील करने लगा है। मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से उनकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने की अपील की है। मालदीव के विदेश मंत्री 9 मई को दिल्ली आ रहे हैं।

Image

भारत और मालदीव के रिश्ते में तल्खी आई है।

India Maldives Relation: भारत और मालदीव के रिश्ते में आई कड़वाहट का असर उसके पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है। मालदीव छुट्टियां मनाने जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी गिरावट आई है। यह कमी 42 फीसद के करीब है। भारतीय पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट के बाद मालदीव अब भारत से अपील करने लगा है। मालदीव के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों से उनकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने की अपील की है।

'मालदीव पर्यटन का हिस्सा बनें भारतीय'

उन्होंने कहा, 'कृपया मालदीव पर्यटन का हिस्सा बनें। हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।' मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ मिलकर काम करना चाहती है। बता दें कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

'मालदीव पर्यटन का हिस्सा बनें भारतीय'

उन्होंने कहा, 'कृपया मालदीव पर्यटन का हिस्सा बनें। हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।' मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ मिलकर काम करना चाहती है। India Maldives Relation: बता दें कि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

जनवरी के पहले सप्ताह में लक्षद्वीप गए थे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी के पहले सप्ताह में लक्षद्वीप गए और वहां के बीच की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने स्कूवा डाइविंग और स्नार्कलिंग की। उन्होंने इसे एक रोमांचक अनुभव बताया। प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप के कवरत्ती में 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मालदीव को लगा कि भारतीय पीएम लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके बाद उसके मंत्रियों ने पीएम के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक बयान दिए। इसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई।

पर्यटन पर टिकी है मालदीव की अर्थव्यवस्था

रिपोर्टों में कहा गया है कि बीते चार महीनों में मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 42 प्रतिशत तक कमी आई है। चूंकि मालदीव की अर्थव्यवस्था का आधार ही पर्यटन है। ऐसे में इस नुकसान को देखकर उसे भारत की नाराजगी का असर समझ में आने लगा है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भी गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगी और आपसी एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article