देश

शरद पवार ने CM शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस और भतीजे अजित को खाने पर बुलाया, क्या करवट ले रही राजनीति?

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 09:23 PM IST

NCP in Maharashtra Politics: राकांपा (NCP) में फूट के बाद शरद पवार ने पहली बार शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किया है।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फड‍णवीस और अजित पवार को दो मार्च को बारामती के उनके दौरे में अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया है।शिंदे, फडणवीस और अजित पवार पुणे जिले के बारामती शहर में स्थित विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज परिसर में एक रोजगार मेला, 'नमो महारोजगार मेलावा' में शिरकत करेंगे।

शिंदे, फडणवीस और अजित पवार को भेजे गए निमंत्रण (28 फरवरी को लिखे पत्र के एक हिस्से) में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह और बारामती से सांसद उनकी बेटी सु्प्रिया सुले सांसदों के नाते इस सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहेंगे।

अजित लोकसभा में बारामती संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी पर कर रहे विचार

इस तरह की अटकलें हैं कि NCP में विभाजन के बाद अजित पवार लोकसभा चुनाव में बारामती संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी पर विचार कर रहे हैं जहां से उनकी चचेरी बहन सुले सांसद हैं। शिंदे को लिखे पत्र में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के रूप में उन्हें शैक्षणिक संस्थान के परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत करने में खुशी होगी।

शरद पवार ने शिंदे से फडणवीस और अजित पवार के साथ विद्या प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के बाद बारामती में उनके आवास 'गोविंदबाग' पर भोजन के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार करने का आग्रह किया।

एजेंसी इनपुट

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!