देश

'मैं कभी ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ता', शिवसेना (UBT) संकट को लेकर क्या-क्या बोले CM फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसदों में फूट डालने से जुड़ा यह राजनीतिक अभियान सफल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत स्थिति में है और जिन्हें आत्ममंथन की जरूरत है, उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए।

Image

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की फाइल फोटो। ANI

Photo : ANI

Maharashtra Politics: 'ऑपरेशन टाइगर’ के जरिए शिवसेना (उबाठा) के लोकसभा सदस्यों में फूट पड़ने के बीच महाराष्ट्र केमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसने रविवार को कहा कि यह ’’ऑपरेशन’’ सफल रहा है। वहीं, उपमुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह कभी भी कोई ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ते। उद्धव ठाकरे खेमे से लोगों को तोड़ने के मकसद से चलाए गए ’’ऑपरेशन टाइगर’’ पर पूछे गए सवालों के जवाब में फडणवीस ने कहा, ’’यह ऑपरेशन सफल रहा है और संगठन की स्थिति बहुत अच्छी है। किसी को भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। जिन्हें आत्ममंथन करने की ज़रूरत है, उन्हें ऐसा करना चाहिए।’’

मैं कभी ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ता: एकनाथ शिंदे

फडणवीस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह अधूरे ऑपरेशन नहीं करते। उन्होंने कहा, ’’जब भी मैं कोई ऑपरेशन शुरू करता हूं, तो उसे पूरा करता हूं। हमने यह पहले भी करके दिखाया है।’’ जब शिंदे से ’ऑपरेशन टाइगर’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ’’आपको जल्द ही ’ब्रेकिंग न्यूज़’ मिलेगी। सांसदों के साथ बदसलूकी की जाती है और फिर आप (ठाकरे गुट) उन्हें वापस चाहते हैं। इसमें कोई ’केमिकल लोचा’ है।’’

आखिर क्या है पूरा मामला?

सांसद संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर 17 जून को दिल्ली में शिवसेना (उबाठा) संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में जा रहे हैं। शिवसेना (उबाठा) के नौ लोकसभा सदस्य हैं और बागी गुट को दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए कम से कम छह सांसदों- यानी कुल संख्या के दो-तिहाई की जरूरत है। रविवार को, शिवसेना (उबाठा) के छह बागी सांसदों में से कम से कम दो ने पुष्टि की कि वे शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article