देश

Mahadev Betting App Case: अभिनेता साहिल खान की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 1 मई तक के लिए भेजा पुलिस कस्टडी में

Mahadev Betting App Case: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने उन्हें 1 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

Image

साहिल खान को 1 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस मामले में अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तारी के बाद शिंदेवाड़ी-दादर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अभिनेता साहिल खान को 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अभिनेता साहिल खान कहा कि मुझे मुंबई पुलिस और कानून पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आएगी। मुंबई SIT ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया था।

करीब 15000 करोड़ रुपए का है ये घोटाला

जानकारी के अनुसार, अभिनेता साहिल खान द लायर बुक एप के नाम से एक सट्टेबाजी एप से जुड़े हुए थे, यह एप भी महादेव सट्टेबाजी ऐप के नेटवर्क का हिस्सा थी। इस मामले में मुंबई पुलिस की SIT ने पहले भी साहिल खान से पूछताछ की थी, जिसके बाद एक्टर ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी के बाद एक्टर साहिल खान को मुंबई लाया जा रहा है, यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें, इससे पहले कई एक्टर्स का नाम इस मामले में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि वह साहिल खान लोटस बुक 24/7 नाम के एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में साझेदार हैं, जो महादेव बेटिंग एप नेटवर्क का हिस्सा है।

बता दें कि महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला करीब 15000 करोड़ रुपए का है। पुलिस ने बताया कि खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article