देश

Mafia Mukhtar Ansari: योगी और मोदी के कारण मिला न्याय, मुख्तार अंसारी की मौत पर बोलीं अलका राय

Mafia Mukhtar Ansari: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिवंगत भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण न्याय मिला है।

Image

योगी और मोदी के कारण मिला न्याय- अलका राय

Photo : Twitter

Mafia Mukhtar Ansari: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दिवंगत भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण न्याय मिला है। वह काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर संवाददाताओं से बात कर रही थीं। अंसारी की मौत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं अलका ने कहा कि ‘बाबा विश्वनाथ पर मुझे पूरा विश्वास था और योगी जी तथा मोदी जी के कारण हमें न्याय मिला।’ हालांकि, उन्होंने मंदिर आने के बारे में कहा कि ‘मैं हमेशा दर्शन करने आती हूं।’

मुख्तार की मौत को विपक्षी दलों द्वारा साजिश बताए जाने के सवाल पर राय ने कहा कि 'यह गलत बात है। उसने बहुत से बच्चों को अनाथ किया है। उसका अपने कुकर्मों के चलते अंत हुआ और इस धरती से बोझ खत्म हुआ।' इस बारे में अलका के बेटे पीयूष राय ने कहा कि विपक्ष को बोलने के लिए कोई मुद्दा चाहिए। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मोहम्मदाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे कृष्णानंद राय के भतीजे आनन्‍द राय ने पत्रकारों से कहा कि 'भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं।' उन्होंने कहा कि यह भगवान का न्याय है। वर्ष 2005 में विधायक कृष्णानंद की राय की हत्या में अंसारी और उसके परिजनों को आरोपी बनाया गया था। कृष्‍णानंद राय की पत्नी व पूर्व विधायक अलका राय ने अपने बेटे पीयूष राय के साथ शुक्रवार को काशी विश्‍वनाथ पहुंचकर दर्शन किए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article