देश

MP News: 'विक्रम यूनिवर्सिटी' का नाम बदलेगी सरकार, अब जानी जाएगी इस नाम से, CM मोहन यादव का ऐलान

Vikram University Rename: मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन के विक्रम यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी (Samrat Vikramaditya University) करने की घोषणा की है।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Vikram University Rename: उज्जैन में रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय (Vikram University) का 29वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ, राज्य के सीएम मोहन यादव को डी.लिट उपाधि से सम्मानित किया गया, इस मौके पर उन्होंने उज्जैन के विक्रम यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी (Samrat Vikramaditya University) करने की घोषणा कर डाली।

बताते हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर ही है, लेकिन अब सरकार के इस कदम से इसे स्पष्ट पहचान मिलेगी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव कहा कि 'विक्रम विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास है, इसे और भी भव्य पहचान देने के लिए इसका नाम 'सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय' (Samrat Vikramaditya University) किया जाएगा' छात्रों और शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया इस दौरान 70 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article