देश

सिया के घर एक घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, पुणे पुलिस को मिले नए सुराग; रिमांड बढ़ाने की तैयारी में जांच एजेंसियां

Lohagad Murder Case: लोहागढ़ मर्डर केस में पुणे पुलिस ने सिया गोयल के घर से घटना वाले दिन पहनी गई संदिग्ध पैंट बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी। पुलिस रिमांड बढ़ाने की तैयारी में है।

Image

लोहगढ़ मर्डर केस (फाइल फोटो)

Lohagad Murder Case: महाराष्ट्र के चर्चित लोहागढ़ मर्डर केस की जांच में पुणे पुलिस को एक नया सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने आरोपी सिया गोयल (Siya Goyal) के घर पर तलाशी अभियान चलाकर एक पैंट बरामद की है, जिसके बारे में जांच एजेंसियों को संदेह है कि घटना वाले दिन उसने यही कपड़ा पहना था। बरामद कपड़े को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार सुबह सिया गोयल को उसके घर ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच टीम ने संदिग्ध पैंट को अपने कब्जे में लिया। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या इस कपड़े से मामले से जुड़े कोई अहम वैज्ञानिक साक्ष्य मिल सकते हैं।

सिया पुलिस हिरासत में

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पुलिस को संदेह है कि मामले से जुड़े कुछ लोगों ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई हो सकती हैं। इसी वजह से जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं से साक्ष्यों का सत्यापन कर रही हैं और उपलब्ध सबूतों को आपस में मिलाकर जांच आगे बढ़ा रही हैं।

फिलहाल सिया गोयल पुलिस हिरासत में है और उसकी मौजूदा रिमांड गुरुवार को समाप्त हो रही है।

सबूतों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

जांच अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मामले में अभी और पूछताछ तथा साक्ष्य जुटाने की आवश्यकता है। ऐसे में पुलिस अदालत से उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच जारी होने का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सीएम विजय का आज दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन समारोह में हो सकते हैं शामिल

सीएम विजय का आज दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन समारोह में हो सकते हैं शामिल

भारत आकर बेहद खुशी हुई: प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स पहुंचे इंडिया, शेयर कीं मुंबई की झलकियां

भारत आकर बेहद खुशी हुई: प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स पहुंचे इंडिया, शेयर कीं मुंबई की झलकियां

आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा एक और खतरनाक चक्रवात, तीन हफ्ते में तीसरी बार बनी नाजुक स्थिति, इन राज्यों के लिए बढ़ी मुसीबत

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा एक और खतरनाक चक्रवात, तीन हफ्ते में तीसरी बार बनी नाजुक स्थिति, इन राज्यों के लिए बढ़ी मुसीबत

पेट्रोल-डीजल के दाम में तुरंत कटौती मुमकिन नहीं, ऑयल कंपनियों को 42,000 करोड़ का नुकसान: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

पेट्रोल-डीजल के दाम में तुरंत कटौती मुमकिन नहीं, ऑयल कंपनियों को 42,000 करोड़ का नुकसान: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी