एजुकेशन

Railway Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 1000 से ज्यादा भरे जाएंगे पद, BA पास जल्द करें आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है।

Image

Railway Sarkari Naukri 2026: रेलवे में बीए पास वालों के लिए नौकरी का मौका, स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर भर्ती (AI Image/Newsroom Verified)

Railway Sarkari Naukri 2026: ग्रेजुएशन कर यदि आप भी रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। यहां आप रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए लास्ट डेट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB Station Master Last Date To Apply 2026

रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट की बात करें तो यहां अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है उनके लिए 9 दिन शेष बचे हैं। यहां आप अपना आवेदन कर सकते हैं।

स्टेशन मास्टर रीजन वाइज वैकेंसी डिटेल

रेलवे स्टेशन मास्टर के रीजन वाइज वैकेंसी की बात करें तो यहां मुंबई में 125 पद, श्रीनगर में 122 पद, चेन्नई में 119 पद, तिरुवनंतपुरम में 114 पद, प्रयागराज में 112 पद, उत्तर मध्य रेलवे में 104 पद, उत्तर रेलवे में 8 पद और बेंगलुरु में 102 पद शामिल हैं।

Station Master Ke Liye Kaunsi Degree Chahiye

आरआरबी स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा एज रिलेक्सेशन नियमों के अनुसार यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Railway Station Master Application Form 2026: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले rrbapply.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर RRB Railway Station Master Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रजिस्ट्रशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। अब Application Form पूरा भरें। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा। नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Railway Station Master Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया

नई भर्ती प्रक्रिया में दो चरणों वाली लिखित परीक्षा की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को दो घंटे मिलेंगे। इसमें बेसिक साइंस, गणित और डेटा विश्लेषण से 60 अंक, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 अंक और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के सवाल होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article