LIVE

आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

आज की ताजा खबर लाइव, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [क्वाड देश], [पीएम मोदी], [शबरिमला मंदिर] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: केरलम में भगवान अयप्पा का शबरिमला मंदिर वार्षिक मंडल तीर्थयात्रा के लिए सोमवार शाम पांच बजे खोला जाएगा। तीर्थयात्रा का यह वार्षिक सत्र 17 नवंबर से शुरू होगा। निवर्तमान मेलशांति (मुख्य पुजारी) ई. डी. प्रसाद नंबूदिरी, तंत्री कंडारू ब्रह्मदत्तन की उपस्थिति में मंदिर के कपाट खोलेंगे और पारंपरिक दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके अलावा, ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने यूक्रेन के घायल पूर्व सैनिकों की रविवार को सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए आदर्श बताया और कहा कि कीव को इन सैनिकों को लगातार सहयोग देना चाहिए। हैरी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन की अपनी अघोषित सप्ताहांत यात्रा पूरी की। वहीं, ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों और लूटपाट के मामलों में वांछित दो इनामी बदमाशों समेत छह लोगों को दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किया। पढ़ें- देश व विदेश की अन्य खबरें

nitin aroraUpdated Nov 16, 2026, 09:43 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [क्वाड देश], [पीएम मोदी], [शबरिमला मंदिर] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी की राष्ट्रीय समिति (आरएनसी) के अध्यक्ष जो ग्रूटर्स को हटाने की मांग की जा रही है। विरोधी गुट ने चुनावी हार के बाद खर्चों की जांच की मांग की है। इसमें ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के ’मेकअप’ एवं ’हेयर स्टाइलिंग’ पर हुए खर्च तथा ट्रंप के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ की बेटी की नियुक्ति भी शामिल है। इसके अलावा, पोप लियो 14वें ने अमेजन के जंगलों की रक्षा करते हुए मारे गए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को न्याय की मांग की और स्थानीय आदिवासी समुदायों की उन कोशिशों का समर्थन किया जिनका उद्देश्य उनकी जमीन को पेड़ों की कटाई, अवैध खनन एवं ’’वर्चस्व कायम करने की कभी न खत्म होने वाली लालसा’’ से होने वाले नुकसान से बचाना है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी ’एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और ’महासागर’ विजन में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपीन के लिए रवाना हो गए हैं। पढ़ें- देश व विदेश की अन्य खबरें

NOV 16, 2026 09:43 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना ने की गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक जंगली इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सेना के जवानों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों के अनुसार, सवजियन सेक्टर के कनारी इलाके में सीमा की सुरक्षा कर रहे सतर्क जवानों ने रात करीब 1:30 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।

उन्होंने बताया कि जवानों ने छोटे हथियारों से करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलाईं और फिर उस इलाके की घेराबंदी कर दी, ताकि सीमा पार से आतंकवादियों की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दिन की पहली रोशनी के साथ ही एक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो आखिरी जानकारी मिलने तक जारी था।
NOV 16, 2026 09:28 IST

क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

’क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं की बैठक मंगलवार को फिलीपीन की राजधानी मनीला में दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के शिखर सम्मेलन से इतर होगी। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल होंगे।

क्वाड नेताओं की पिछली बैठक 21 सितंबर, 2024 को अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने की थी।
NOV 16, 2026 09:27 IST

पोप ने अमेजन की रक्षा करते हुए मारे गए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग की

पोप लियो 14वें ने अमेजन के जंगलों की रक्षा करते हुए मारे गए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को न्याय की मांग की और स्थानीय आदिवासी समुदायों की उन कोशिशों का समर्थन किया जिनका उद्देश्य उनकी जमीन को पेड़ों की कटाई, अवैध खनन एवं ’’वर्चस्व कायम करने की कभी न खत्म होने वाली लालसा’’ से होने वाले नुकसान से बचाना है।

दक्षिण अमेरिका की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में पोप लियो पेरू के अमेजन वर्षावन क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोप फ्रांसिस की उन प्रमुख शिक्षाओं को दोहराया जिनमें समाज के सबसे कमजोर वर्गों की देखभाल को ईश्वर की सृष्टि की रक्षा करने के समान बताया गया है।
पोप लियो ने पुकाल्पा शहर में उकायाली नदी के किनारे एकत्र आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों और मिशनरियों को संबोधित करते हुए कहा, ’’धरती की पुकार और गरीबों की पुकार को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि वह न्याय और शांति की तलाश कर रहे आदिवासी समुदायों का समर्थन करने के लिए पुकाल्पा आए हैं। उन्होंने पर्यावरण संगठनों के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि 2010 से 2024 के बीच पर्यावरण की रक्षा करने वाले 57 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई।

पोप लियो ने कहा, ’’इन भाइयों का खून ईश्वर से न्याय की गुहार लगा रहा है।’’ उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।
NOV 16, 2026 09:26 IST

मध्यावधि चुनाव में हार ने बढ़ाई ट्रंप की मुश्किलें, पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ बगावत शुरू

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी की राष्ट्रीय समिति (आरएनसी) के अध्यक्ष जो ग्रूटर्स को हटाने की मांग की जा रही है।

विरोधी गुट ने चुनावी हार के बाद खर्चों की जांच की मांग की है। इसमें ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के ’मेकअप’ एवं ’हेयर स्टाइलिंग’ पर हुए खर्च तथा ट्रंप के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ की बेटी की नियुक्ति भी शामिल है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ’व्हाइट हाउस’ ने बागियों को चेतावनी दी है कि यदि वे पीछे नहीं हटे तो पार्टी को मिलने वाली आर्थिक मदद रोक दी जाएगी।

यह बगावत ऐसे समय में हो रही है, जब रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के चयन में आरएनसी की अहम भूमिका होगी।
NOV 16, 2026 09:26 IST

ग्रेटर नोएडा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद छह बदमाश गिरफ्तार, चार घायल

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों और लूटपाट के मामलों में वांछित दो इनामी बदमाशों समेत छह लोगों को दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों मुठभेड़ों में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा थाने की पुलिस रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-20 के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ संदिग्ध लोग वहां पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन जब वे भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी।

सिंह के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी तथा उनकी पहचान बुलंदशहर निवासी राजकुमार (22) और हापुड़ निवासी सचिन (22) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NOV 16, 2026 09:25 IST

अचानक यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी ने घायल यूक्रेनी पूर्व सैनिकों के जज्बे को सराहा

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने यूक्रेन के घायल पूर्व सैनिकों की रविवार को सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए आदर्श बताया और कहा कि कीव को इन सैनिकों को लगातार सहयोग देना चाहिए।

हैरी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन की अपनी अघोषित सप्ताहांत यात्रा पूरी की।

युद्ध शुरू होने के बाद हैरी की यह यूक्रेन की चौथी यात्रा थी। वहीं, पश्चिमी शहर लीव का उनका यह दूसरा दौरा था। उन्होंने लीव में ’सुपरह्यूमन्स सेंटर’ में मरीजों और कर्मचारियों से मुलाकात की। यह एक हड्डी रोग एवं पुनर्वास केंद्र है, जहां घायल सैन्यकर्मियों और आम नागरिकों का इलाज किया जाता है।
NOV 16, 2026 09:24 IST

वार्षिक मंडल तीर्थयात्रा के लिए सोमवार शाम को खुलेगा शबरिमला मंदिर

केरलम में भगवान अयप्पा का शबरिमला मंदिर वार्षिक मंडल तीर्थयात्रा के लिए सोमवार शाम पांच बजे खोला जाएगा।

तीर्थयात्रा का यह वार्षिक सत्र 17 नवंबर से शुरू होगा।

निवर्तमान मेलशांति (मुख्य पुजारी) ई. डी. प्रसाद नंबूदिरी, तंत्री कंडारू ब्रह्मदत्तन की उपस्थिति में मंदिर के कपाट खोलेंगे और पारंपरिक दीप प्रज्वलित करेंगे।

इसके बाद वह 18 पवित्र सीढ़ियों से नीचे उतरकर पवित्र अग्नि (आझी) प्रज्वलित करेंगे और नवनियुक्त मुख्य पुजारियों को सन्निधानम तक लेकर जाएंगे।

तंत्री शाम करीब साढ़े छह बजे शबरिमला मंदिर के नवनियुक्त मेलशांति अरीक्करा सुब्रमण्यम शंकरन नंबूदिरी का अभिषेक करेंगे।

इसी तरह का अनुष्ठान मलिकप्पुरम मंदिर में भी आयोजित किया जाएगा, जहां ए. दामोदरन नंबूदिरी को नए मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोई अन्य धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित नहीं है।
NOV 16, 2026 09:24 IST

आसियान के साथ भारत के संबंध ‘एक्ट ईस्ट' नीति के केंद्र में हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी ’एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और ’महासागर’ विजन में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपीन के लिए रवाना हो गए हैं।

वह 16-17 नवंबर को फिलीपीन की राजधानी मनीला की यात्रा करेंगे और इस दौरान वह फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपनी रवानगी से पहले जारी बयान में कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हैं तथा समय के साथ ये संबंध व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली एक गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं।

मोदी ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वह व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, संपर्क एवं समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नयी गति देने के लिए अन्य नेताओं के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

आज की ताजा खबर, 16 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: क्वाड देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक, पीएम मोदी और ट्रंप रहेंगे शामिल...आज शाम में खुलेगा शबरिमला मंदिर

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा एक और खतरनाक चक्रवात, तीन हफ्ते में तीसरी बार बनी नाजुक स्थिति, इन राज्यों के लिए बढ़ी मुसीबत

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा एक और खतरनाक चक्रवात, तीन हफ्ते में तीसरी बार बनी नाजुक स्थिति, इन राज्यों के लिए बढ़ी मुसीबत

पेट्रोल-डीजल के दाम में तुरंत कटौती मुमकिन नहीं, ऑयल कंपनियों को 42,000 करोड़ का नुकसान: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

पेट्रोल-डीजल के दाम में तुरंत कटौती मुमकिन नहीं, ऑयल कंपनियों को 42,000 करोड़ का नुकसान: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

पीएम मोदी फिलीपींस दौरे पर रवाना; आसियान और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा, QUAD की अहम मीटिंग में भी होंगे शामिल

पीएम मोदी फिलीपींस दौरे पर रवाना; आसियान और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा, QUAD की अहम मीटिंग में भी होंगे शामिल

Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं