देश

Haryana Rajya Sabha Chunav Winner Candidate List 2026: हरियाणा में हुड्डा की रणनीति रही कामयाब, कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग भी नहीं दिला सकी BJP समर्थित उम्मीदवार को जीत

Haryana Rajya Sabha Chunav Mein Jitne Vale Pratyashiyo Ke Name Ki Soochi (हरियाणा राज्य सभा चुनाव 2026 उम्मीदवारों की लिस्ट नाम सहित): हरियाणा में जैसी उम्मीद थी, वैसी ही कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, चार कांग्रेस वोट कैंसिल भी हुए, फिर भी कांग्रेस जीतने में कामयाब रह है। एक बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

Image

हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

Haryana Rajya Sabha Chunav Winner Candidate List 2026: हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रह गई है। विधायकों के क्रॉस वोटिंग के बाद भी कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए कड़े मुकाबले वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध को विजयी घोषित किया गया। यह चुनाव वोट की गोपनीयता के उल्लंघन के आरोपों के बीच चर्चा में रहा। हरियाणा में दो सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे, और इसी तीसरे उम्मीदवार के कारण वोटिंग हुई है। बीजेपी समर्थित तीसरे उम्मीदवार को क्रॉस वोटिंग ही जीत दिला सकती थी, लेकिन उन्हें पर्याप्त वोट नहीं मिले।

    हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट

    क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीपरिणाम
    1.संजय भाटियाबीजेपीजीत
    2.कर्मवीर सिंह बौद्धकांग्रेसजीत
    3.सतीश नांदलनिर्दलीय (भाजपा समर्थित)हार

    दो सीट पर तीन उम्मीदवार

    भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल, राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा दूसरी सीट पर नांदल का समर्थन कर रही थी। हरियाणा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 48 विधायक, कांग्रेस के 37, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)के दो विधायक और तीन विधायक निर्दलीय हैं। हरियाणा से राज्यसभा में जीत के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम 31 मतों की जरूरत थी। कांग्रेस के सदन में 37 सदस्य हैं, जो पार्टी उम्मीदवार को सीट जिताने के लिए पर्याप्त है। हालांकि, क्रॉस-वोटिंग की स्थिति में समीकरण बदल सकती थी, कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग भी की, लेकिन जीत कांग्रेस की ही हुई।

    कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात प्रेस वार्ता कर दोनों नेताओं को जीत की बधाई दी। अधिकारियों के अनुसार कुल पांच वोट अमान्य घोषित किए गए, जिनमें चार कांग्रेस और एक भाजपा का था। मुख्यमंत्री सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदल को मिले कुल मतों का जिक्र करते हुए कहा कि वह कांग्रेस उम्मीदवार से मामूली अंतर से हार गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस के चार विधायकों के वोट अमान्य घोषित कर दिए गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव बी के हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने इसे कांग्रेस के साथ “विश्वासघात” बताया। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि जनता सब समझ चुकी है और इसका जवाब जरूर देगी।

    नांदल की जीत के लिए समीकरण

    नांदल को जीत के लिए भाजपा के 17 द्वितीय वरीयता वोट, निर्दलीय विधायकों के तीन वोट, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के दो वोट और कांग्रेस विधायकों के कम से कम आठ मतों की आवश्यकता थी, जो उन्हें नहीं मिली। इनेलो इस चुनाव से दूर रही।

    Shishupal Kumar
    शिशुपाल कुमारauthor

    शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article