देश

Atiq Ahmed Video: अतीक अहमद का आखिरी वीडियो, कनपटी पर पिस्टल रख मारी गोली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 02:00 AM IST

Mafia Atique Ahmed और Ashraf Ahmed को Prayagraj Police पीपल गांव हथियारों की छानबीन के लिए लेकर गई थी, जहां उनकी निशानदेही पर 2 पिस्टल बरामद की गई थी। बाद में मेडिकल के लिए गई थी, जहां दोनों पर कई राउंड फायरिंग हुई और दोनों भाई इस हमले में मारे गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में अतीक अहमद की हत्या
  • अतीक के आतंक से यूपी हुआ मुक्त
  • तीन युवकों ने अतीक पर बरसाई गोलियां

Atiq Ahmed Last video: यूपी के माफिया डॉन और नेता अतीक अहमद की पुलिस के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अतीक के साथ उसके भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के समय का वीडियो भी सामने आया है। अतीक अहमद अपने आखिरी वीडियो में मीडिया से जब बात कर रहा था, तभी हमलावरों ने उसपर गोलियों की बौछार कर दी।

क्या है वीडियो में

वीडियो में दिख रहा है कि अतीक बात कर रहा है, उसका भाई गुड्डू मुस्लिम के बारे में बोल रहा है, इससे पहले की दोनों भाई और कुछ बोल पाते एक शूटर आता है और अतीक अहमद के सिर में सीधे गोली मार देता है। गोली लगते ही अतीक गिर जाता है, जिसके बाद दो हमलावर और आते हैं और उसके भाई की भी हत्या कर देते हैं।

बेटे का हुआ था एनकाउंटर

अतीक अहमद की हत्या के साथ ही प्रयागराज से उस आतंक का खात्मा हो गया है, जिसके साये में शहर वर्षों से घिरा था। अतीक के छोटे बेटे का एनकाउंटर भी एसटीएफ कर चुकी है।

सीएम ने बुलाई मीटिंग

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को तलब किया और उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रयागराज में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और आसपास के जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) सहित अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article