देश

Kolkata Chorbagan Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित, तीन महीने में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

Kolkata Chorbagan Stampede: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

Image

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Kolkata Chorbagan Stampede: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25 अन्य घायल हुए।

तीन माह में रिपोर्ट सौंपेगी SIT

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बंगाल सरकार ने एसआईटी को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, रिटायर्ड जज जस्टिस अनिंदिता रॉय सरस्वती एसआईटी की अध्यक्षता करेंगी। आदेश में कहा गया कि जांच दल का गठन कलकत्ता हाई कोर्ट से परामर्श के बाद किया गया है।

विशेष जांच दल में कौन-कौन?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, छह सदस्यीय इस टीम में रिटायर्ड जज के अलावा आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव, विशेष कार्य बल (STF) के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुख का एक प्रतिनिधि, जो अतिरिक्त महानिदेशक के रैंक से नीचे का न हो, होम एंड हिल अफेयर्स डिपार्टमेंट का एक प्रतिनिधि, जो संयुक्त सचिव के रैंक से नीचे का न हो और कोलकाता स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का एक प्रतिनिधि शामिल होगा।

    भगदड़ के कारणों की जांच करेगी SIT

    सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जांच दल भगदड़ से पहले हुई घटनाओं के क्रम की पड़ताल करेगा। इसमें भीड़ अचानक बढ़ने के कारणों, आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों की संख्या और निर्धारित सुरक्षित क्षमता से अधिक भीड़ जुटने की आशंका की जांच शामिल है। एसआईटी यह भी पता लगाएगी कि घटना में अत्यधिक भीड़, खराब मौसम, प्रवेश द्वारों के प्रबंधन, अफवाहों, बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी और प्रवेश तथा निकास के पर्याप्त इंतजामों की कमी की कोई भूमिका थी या नहीं।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article