देश

Kisan Andolan: पंजाब में कब तक, कहां-कहां बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं? जान लीजिए जरूरी बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 10:18 AM IST

Internet Services in Punjab: पंजाब में 26 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखी जाएंगी। किसान आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। पंजाब के पटियाला के शंभू पुलिस स्टेशन इलाके, जुलकन, पासियां, पातडां, समाना, घन्नौर, देवीगढ़ और बाडढ़ा पुलिस स्टेशन के इलाकों में इंटरनेट बंद रहेगा।

Image

पंजाब में कहां-कहां इंटरनेट पर प्रतिबंध।

Photo : BCCL

Farmers Protest News: किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा में 13 फरवरी से 7 जिलों में बंद इंटरनेट सेवाएं भले ही फिर से बहाल हो गई हो लेकिन पंजाब में अभी केंद्र सरकार के गृह विभाग के निर्देश पर उन इलाकों में इंटरनेट सेवाएं 26 फरवरी तक बंद रखी जाएंगी जहां पर किसान दिल्ली कूच के लिए इकट्ठा होकर बैठे हैं या उनके एक फिर से इकट्ठा होने की आशंका है।

कहां कहां बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

पंजाब के पटियाला के शंभू पुलिस स्टेशन इलाके, जुलकन, पासियां, पातडां, समाना, घन्नौर, देवीगढ़ और बाडढ़ा पुलिस स्टेशन के इलाकों में इंटरनेट बंद रहेगा। मोहाली के लालडू पुलिस स्टेशन के इलाके में इंटरनेट बंद रहेगा। बठिंडा के संगत पुलिस स्टेशन इलाके में इंटरनेट बंद रहेगा। श्री मुक्तसर साहिब के जिले के कालियांवाली पुलिस स्टेशन इलाके में इंटरनेट बंद रहेगा।

इस इलाकों में भी इंटरनेट पर प्रतिबंध

किसान आंदोलन को देखते हुए मानसा जिले के सरदूलगढ़ और बोहा पुलिस स्टेशन इलाके में इंटरनेट बंद रहेगा। संगरूर के खनौरी, मुनक, लहरा, सुनाम और छाजली पुलिस स्टेशन इलाकों में इंटरनेट बंद रहेगा। फतेहगढ़ साहिब जिले के पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ साहिब इलाके में इंटरनेट बंद रहेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर अगले कदम के घोषणा के लिए 29 फरवरी की तारीख तय की है। इसी बीच केएमएम नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया है कि आज शंभू और खनौरी सीमा पर वो एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि डब्ल्यूटीओ पर चर्चा होगी।

सरवन सिंह पंधेर ने बताया आज का प्लान

आज शंभू और खनौरी में किसानों के मोर्चे का 13वां दिन है। इसे लेकर सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज हम दोनों सीमाओं पर एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि डब्ल्यूटीओ पर चर्चा होगी। हमने मांग की है कि कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर किया जाना चाहिए हम शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 26 फरवरी की सुबह डब्ल्यूटीओ, कॉरपोरेट घरानों और सरकारों की अर्थियां जलाई जाएंगी; दोपहर में दोनों सीमाओं पर 20 फीट से अधिक ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।

पीएम मोदी से किसानों ने की ये मांग

पंधेर ने बताया कि '27 फरवरी को किसान मजदूर मोर्चा, एसकेएम (गैर-राजनीतिक) देशभर के अपने सभी नेताओं की बैठक करेगा। 28 फरवरी को दोनों फोरम बैठेंगे और चर्चा करेंगे, 29 फरवरी को अगला कदम तय किया जाएगा। हम पीएम मोदी से किसानों के साथ जो कुछ भी हो रहा है उस पर बोलने के लिए कह रहे हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!