सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में एक ऐसा पल दिखाई देता है, जिसे कई लोग सैन्य परंपरा और आपसी सम्मान की मिसाल बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सेना के एक अधिकारी को सलाम करते नजर आ रहे हैं।
सीमा के उस पार से मिला सम्मान
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सरहद पर भले ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति रहती हो, लेकिन सैनिकों के बीच सम्मान और सैन्य शिष्टाचार भी अपनी जगह महत्वपूर्ण होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
भारतीय अधिकारी को पाकिस्तानी सैनिकों का सलाम
वीडियो (Video) में बॉर्डर एरिया का एक नजारा दिखाई देता है। जहां दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने मौजूद हैं। इसी दौरान पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सेना के एक अधिकारी को सलाम करते नजर आते हैं। यह पल कैमरे में कैद हो जाता है और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई घटना के समय, स्थान और परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है।
Video देख लोग कर रहे तारीफ
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nagarpalika.memes_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसे दृश्य बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सैन्य परंपराओं में वरिष्ठ अधिकारियों और वर्दी का सम्मान करना एक सामान्य और पेशेवर व्यवहार माना जाता है। जबकि कई लोगों ने लिखा कि सैनिक सबसे पहले अपने देश की सेवा करते हैं, लेकिन वे सैन्य अनुशासन और सम्मान की परंपरा का भी पालन करते हैं। कुछ लोगों ने इसे एक सकारात्मक संदेश बताया और कहा कि सम्मान की भावना किसी भी सीमा से बड़ी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
