देश

केरल के तिरुवल्ला में सरकारी कर्मचारियों को रील बनाना पड़ा भारी, कारण बताओ नोटिस जारी

Kerala Viral Video: केरल के पथानामथिट्टा जिले में आठ सरकारी कर्मचारियों को रील बनाना भारी पड़ गया। बता दें कि तिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने रील बनाने वाले तमाम सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

वायरल वीडियो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तर में बनाई रील
  • सोशल मीडिया में वायरल हो गई कर्मचारियों की रील
  • वायरल वीडियो को लेकर नगर पालिका सचिव ने लिया संज्ञान

Kerala Viral Video: केरल के पथानामथिट्टा जिले में तिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने आठ सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों ने दफ्तर में रील बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो (रील) में कर्मचारियों को दफ्तर में सिंगिंग और डांस करते हुए दिखाया गया है। कर्मचारियों ने पहले रील की स्क्रिप्ट तैयार की थी। इसके बाद दफ्तर में सिंगिंग और डांस किया। जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'तीन दिन के भीतर दें जवाब'

जब वीडियो नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा। जब मीडिया ने सचिव से इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया है।

कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, बुधवार को नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि यह रील उस समय शूट की गई थी जब दफ्तर में काम नहीं हो रहा था। इससे काम में या अपनी किसी जरूरत के लिए आए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article