देश

केरल में टैंकर लॉरी से अचानक होने लगा गैस रिसाव, नर्सिंग के 8 छात्रों की हालत खराब; भर्ती

Kerala Gas Leak: केरल में कन्नूर जिले के रामपुरम में एक टैंकर लॉरी से गैस रिसाव की घटना दर्ज की गई। इस रिसाव की वजह से एक नर्सिंग कॉलेज के कम से कम आठ विद्यार्थियों की हालत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी विद्यार्थियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Image

गैस लीक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिसाव को पूरी तरह से नहीं रोक पाई पुलिस
  • नर्सिंग के छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • कंटेनर के पीछे वाले वाल्व से हो रहा था रिसाव

Kerala Gas Leak: केरल में कन्नूर जिले के रामपुरम में एक टैंकर लॉरी से गैस रिसाव के बाद शनिवार को एक नर्सिंग कॉलेज के कम से कम आठ विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों को बेचैनी और सांस लेने में कठिनाई होने लगी और उन्हें परियारम मेडिकल कॉलेज और पझायंगडी तालुक अस्पताल ले जाया गया।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विद्यार्थियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने भी इस विषय पर जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि पय्यान्नूर और परियायम पुलिस की एक दमकल टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, लेकिन रिसाव को पूरी तरह से रोका नहीं जा सका।

अधिकारियों ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने बताया कि कंटेनर के पीछे वाले वाल्व में रिसाव का पता चला और अग्निशमन दल द्वारा वाहन को शीघ्र ही सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। तालीपरम्बा राजस्व प्रभागीय अधिकारी (RDO) अजयकुमार ने कहा कि गैस को दूसरे टैंकर में भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article