देश

डी.के. शिवकुमार भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब- BJP MLA का दावा, 40 कांग्रेस विधायक भी टूट सकते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 07:11 PM IST

D.K. Shivakumar: भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

Image

बीजेपी के संपर्क में डीके शिवकुमार?

Photo : PTI

D.K. Shivakumar: कर्नाटक बीजेपी के एक विधायक ने कांग्रेस नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। बीजेपी विधायक ने दावा किया है कि डीके शिवकुमार बीजेपी में शामिल होने के लिए बेताब हैं। साथ ही कांग्रेस के 40 विधायक भी टूट सकते हैं।

40 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे शिवकुमार?

IANS की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने शनिवार को दावा किया कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार 40 कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब हैं और अगर पार्टी उनके लिए दरवाजा खोलती है तो वह दौड़ कर पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा, भाजपा को यह अच्छी तरह पता है, लेकिन पार्टी फिर भी शिवकुमार के लिए दरवाजे नहीं खोलेगी।

'कांग्रेस में फूट'

विधायक मुनिरत्ना ने कहा कि शिवकुमार एक तरफ दावा कर रहे हैं कि वो भाजपा नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करा रहे हैं। लेकिन, आश्चर्य इस बात का है वो खुद ही अपने समर्थकों के साथ हमारी पार्टी (भाजपा) में शामिल होना चाहते हैं। मुनिरत्ना ने कहा कि सरकार में डिप्टी सीएम के चार और पद बनाने की मांग की जा रही है। ऐसे में शिवकुमार सोचते हैं कि उनके लिए कांग्रेस में रहने से अच्छा भाजपा में शामिल हो जाना ही है।

सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में कांग्रेस की गुटबाजी फिर से सामने आ चुकी है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक एस.आर. श्रीनिवास ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक सीटें मिलनी चाहिए ताकि सीएम सिद्धारमैया और मजबूत हो सकें। विधायक श्रीनिवास ने तुमकुरु में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान कहा- "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कांग्रेस को अधिक सीटें मिलें ताकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुख्यमंत्री के रूप में हमारी सेवा करते रहें।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article